Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX Gold Price Today, सोना भाव आज 2019: सोने, चांदी का रेट...

MCX Gold Price Today, सोना भाव आज 2019: सोने, चांदी का रेट आज तेज रहेगा या मंदा, इस पर एक्सपर्ट की राय जानिए

MCX Gold Price Today, सोना भाव आज 2019: सोने के भाव में तेजी देखी जा रही है। मंगलवार को इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव में 0.5 फीसदी की तेजी आई। आज 25 सितंबर 2019 बुधवार को सोने के भाव में तेजी आएगी या मंदी जानिए कमोडिटी के दिग्गज एक्सपर्ट की राय।

स्पॉट गोल्ड 1533 डॉलर पर ट्रॉय औंस पर बंद हुआ। MCX पर सोने का भाव 38050 के महत्वपूर्ण लेवल को पार कर गया। सोने के भाव ने 38190 रुपए का ऊंचा स्तर बनाया। MCX पर सोना 38128 पर बंद हुआ।

सोना एक रैंज में ट्रेड कर रहा था तभी शाम को अमेरिका में कंज्यूमर कॉन्फीडेंस के आंकड़े आए। अमेरिका में कंज्यूमर कॉन्फीडेंस गिरकर 125.1 हो गया। इसके 134.1 रहने की उम्मीद थी। रिचमंड मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स भी उम्मीद से कम निगेटिव 9 फीसदी रहा।

इन आंकड़ों के बाद डॉलर इंडेक्स गिरकर 98 के नीचे पहुंच गया। इस कारण सोने और चांदी के भावों को सपोर्ट मिला। इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक सोने का मजबूत रहेगा।

उन्होंने सोने को 38000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 37840 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी है। जैन के मुताबिक आज सोने का भाव 38330 रुपए का स्तर बना सकता है।

चांदी का भाव 48048 रुपए पर फ्लैट बंद हुआ। कीमतें 2 फीसदी गिर गई थी हालांकि शाम के सेशन में अमेरिका में आए आंकड़ों के कारण भाव को सपोर्ट मिला।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

जैन ने कहा कि चांदी के भाव को 47500 रुपए पर सपोर्ट है। जैन ने चांदी को 47500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 47200 रुपए का स्टॉप लॉस और 48400 रुपए का लक्ष्य दिया है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक MCX पर आज सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने को 38000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 37800 रुपए का स्टॉप लॉस और 38500 रुपए का लक्ष्य दिया है।

उन्होंने MCX पर चांदी को 48000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 47500 रुपए का स्टॉपलॉस और 48800 रुपए का लक्ष्य दिया है। देश के बड़े शहरों में 22 कैरेट गोल्ड का रेट यहां जानिए।

22 कैरेट गोल्ड का रेट

आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकिंग में एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के मुताबिक आज सोने के भाव में तेजी रह सकती है। उन्होंने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 38100 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 37900 का स्टापलॉस लगाने की सलाह दी है। उन्होंने आज सोने का लक्ष्य 38300 रुपए दिया है।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

त्रिवेदी ने आज चांदी का दिसंबर वायदा 48000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 47800 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव ऊपर में 48400 रुपए प्रति किलो हो सकता है।

बुधवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1530 डॉलर और चांदी का भाव 18.55 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। मंगलवार रात को MCX पर सोने का भाव 203 रुपए की तेजी के साथ 38127 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 89 रुपए की गिरावट के साथ 48024 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular