Gold Price Today News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की और यूरोपियन नेताओं की बैठक का कोई बड़ा नतीजा सामने नहीं आया। इसी वजह से आज सोने और चांदी के दामों में खास हलचल नहीं दिखी। दरअसल ये शांतिवार्ता की बात आगे लंबी खिंच सकती है इसलिए बाजार में सोने, चांदी के भाव में बड़ी उठापटक नहीं हुई। अब बाजार की नजर इस हफ्ते बुधवार रात को जारी होने वाले फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट्स और शुक्रवार को फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के जैक्सन होल सिंपोसियम में होने वाले भाषण पर टिकी हुई है। आगे सोने-चांदी की दिशा इन्हीं संकेतों से तय होगी।
बैठक से निकले ये प्रमुख संकेत
- यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी पर चर्चा हुई
- जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात की संभावना
- ट्रम्प, पुतिन और जेलेंस्की की त्रिपक्षीय बैठक भी संभव
- स्थाई शांति संधि पर अंतिम निर्णय इन्हीं बैठकों के बाद
ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने बैठक के बाद राष्ट्रपति पुतिन से बात की है और जेलेंस्की व पुतिन की मुलाकात की तैयारी शुरू कर दी है। इसके बाद ट्रम्प खुद भी दोनों नेताओं के साथ त्रिपक्षीय बैठक करेंगे।
डोनाल्ड ट्रम्प ने बैठक के बाद सोशल मीडिया पर लिखा:
“बैठकों के समापन पर, मैंने राष्ट्रपति पुतिन को फोन किया और राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति ज़ेलेन्स्की के बीच एक बैठक की व्यवस्था शुरू की, जिसका स्थान बाद में तय किया जाएगा। उस बैठक के बाद, हमारे पास एक त्रिपक्षीय बैठक होगी, जिसमें दोनों राष्ट्रपति और मैं शामिल रहूंगा। एक बार फिर, यह लगभग चार साल से चल रहे युद्ध के लिए एक बहुत अच्छा, शुरुआती कदम था। उपराष्ट्रपति जे.डी. वांस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ रूस और यूक्रेन के साथ समन्वय कर रहे हैं।”
सीमित दायरे में सोना-चांदी
रूस-यूक्रेन के बीच संभावित सीजफायर डील और अमेरिकी राष्ट्रपति की बातचीत के चलते निवेशक सतर्क बने हुए हैं। इसी कारण सोने-चांदी की कीमतें फिलहाल सीमित दायरे में कारोबार कर रही हैं।
मनोज कुमार जैन, पृथ्वी फिनमार्ट का कहना है कि, फेड की संभावित ब्याज दर कटौती और अमेरिका की व्यापार नीतियों में अनिश्चितता निचले स्तरों पर सोने-चांदी को सपोर्ट दे रही है। इस हफ्ते सोना $3,320-3,452 प्रति औंस और चांदी $36.80-38.70 प्रति औंस के दायरे में रह सकती है।
तकनीकी स्तर (Comex International)
- सोना (Gold): सपोर्ट $3364-3340, रेजिस्टेंस $3392-3414 प्रति औंस
- चांदी (Silver): सपोर्ट $37.70-37.40, रेजिस्टेंस $38.24-38.55 प्रति औंस
एमसीएक्स (MCX) स्तर
- सोना (Gold): सपोर्ट Rs 99,100-98,660, रेजिस्टेंस Rs 99,770-1,00,100
- चांदी (Silver): सपोर्ट Rs 1,12,800-1,12,000, रेजिस्टेंस Rs 1,14,200-1,15,115
Augmont वीकली रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, अगर सोने में मुनाफावसूली जारी रहती है तो यह $3300 (~Rs 97,500) तक गिर सकता है। वहीं, $3445 (~Rs 1,00,500) इसका मजबूत रेजिस्टेंस है।
चांदी इस हफ्ते $37.5 (~Rs 1,12,500) और $39 (~Rs 1,15,500) के बीच रह सकती है।
केडिया कमोडिटी व्यू
- सोना तुरंत सपोर्ट Rs 99,115 और अगला सपोर्ट Rs 98,830 पर पा रहा है, जबकि रेजिस्टेंस Rs 99,885 पर है। इसके ऊपर ब्रेकआउट होने पर कीमत Rs 1,00,370 तक जा सकती है।
- चांदी का सपोर्ट Rs 1,13,250 और अगला सपोर्ट Rs 1,12,905 पर है। वहीं, रेजिस्टेंस Rs 1,14,145 पर है और इसके ऊपर जाने पर Rs 1,14,695 तक बढ़ सकती है।
इस हफ्ते के बड़े इंवेंट्स
मंगलवार, 19 अगस्त 2025
06:00 PM (US): बिल्डिंग परमिट्स (जुलाई, प्रारंभिक)
11:40 PM (US): फेड गवर्नर बाउमन का भाषण
बुधवार, 20 अगस्त 2025
08:30 PM (US): फेड गवर्नर वालर का भाषण
11:30 PM (US): FOMC मिनट्स जारी
11:30 AM (UK): महंगाई दर (सालाना, जुलाई)
11:30 AM (UK): रिटेल प्राइस इंडेक्स (सालाना, जुलाई)
02:30 PM (Euro Area): महंगाई दर (महीनावार, अंतिम, जुलाई)
06:45 AM (China): लोन प्राइम रेट (1-वर्षीय)
06:45 AM (China): लोन प्राइम रेट (5-वर्षीय)
गुरुवार, 21 अगस्त 2025
05:30 AM (US): जैक्सन होल संगोष्ठी शुरू
06:00 PM (US): प्रारंभिक बेरोजगारी दावे (16 अगस्त के हफ्ते)
07:30 PM (US): मौजूदा घरों की बिक्री (जुलाई)
शुक्रवार, 22 अगस्त 2025
07:30 PM (US): फेड चेयर जेरोम पॉवेल का भाषण
05:00 AM (जापान): महंगाई दर (सालाना, जुलाई)
गोल्ड प्राइस टुडे मीडिया नेटवर्क
1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (2 करोड़ व्यूज़, 109K सब्सक्राइबर्स)
2. फेसबुक ग्रुप – सुनार ज्वेलर्स एकता (80K ज्वेलर्समेंबर्स)
3.वेबसाइट – Gold Price Today (3 लाखपेजव्यूज़)
4.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (5.5 मिलियनव्यूज़, 21K फॉलोअर्स)
5. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News
6.X (ट्विटर) – @today_gold
7.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price



