US Gold Tariff News: अमेरिका ने स्विटजरलैंड से अमेरिका जाने वाले एक किलो के गोल्ड बार के आयात पर 39% टैरिफ लगा दिया है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वैश्विक व्यापार नीति में बड़े बदलावों का हिस्सा है। इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय सोने के व्यापार, खासकर स्विट्ज़रलैंड जैसे देशों पर बड़ा असर पड़ सकता है। इस खबर के बाद कॉमेक्स फ्यूचर्स में सोने का भाव 3500 डॉलर के करीब पहुंच गया। भारत में MCX और सराफा बाजार में सोने के भाव ने नया रिकॉर्ड बना दिया। MCX पर सोने का भाव 102100 के ऊपर पहुंच गया और सराफा बाजार में भाव 105000 रुपए के ऊपर निकल गया। सराफा बाजार के भाव में 3 फीसदी जीएसटी जुड़ता है।
कस्टम कोड में बदलाव से बढ़ा टैक्स:
31 जुलाई को यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि अब एक किलो और 100 आउंस के गोल्ड बार को ऐसे कस्टम कोड के तहत वर्गीकृत किया गया है, जिस पर आयात शुल्क लगेगा। पहले इन पर कोई शुल्क नहीं लगता था। बीते 12 महीनों में स्विट्ज़रलैंड ने अमेरिका को $61.5 बिलियन के गोल्ड बार निर्यात किए थे। अब इस पर लगभग $24 बिलियन अतिरिक्त टैक्स देना होगा। अमेरिका ने स्विटजरलैंड पर 39 फीसदी टैरिफ लगाया है इसके हिसाब से गोल्ड बार्स पर भी 39 फीसदी टैरिफ लागू होगा।
COMEX और व्यापार पर असर:
COMEX, जो कि सोने के वायदा व्यापार का सबसे बड़ा वैश्विक प्लेटफॉर्म है, वहां एक किलो के गोल्ड बार सबसे अधिक ट्रेड होते हैं। अमेरिका में भी यही बार सबसे ज्यादा मंगाए जाते हैं। इस फैसले से अमेरिका और स्विट्ज़रलैंड के बीच व्यापार तनाव और बढ़ सकता है।
सोना-चांदी की कीमतों में तेजी:
मनोज कुमार जैन, पृथ्वी फिनमार्ट ने कहा, “यूएस टैरिफ और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सेंट्रल बैंकों की ओर से सेफ हेवन की मांग बढ़ रही है। चीन के पीपुल्स बैंक ने जुलाई में लगातार 9वें महीने गोल्ड रिज़र्व बढ़ाया।”
सोना $3,454 प्रति औंस के ऊपर बंद हुआ और यदि यह स्तर बना रहता है तो $3,509–$3,540 तक मजबूती आ सकती है। चांदी भी $38.10 से ऊपर निकल गई है और $39.40 तक जाने की संभावना है।
तकनीकी सपोर्ट और रेजिस्टेंस (MCX):
- सोना: सपोर्ट ₹1,01,000–₹1,00,475 | रेजिस्टेंस ₹1,02,200–₹1,03,500
- चांदी: सपोर्ट ₹1,13,400–₹1,12,750 | रेजिस्टेंस ₹1,15,500–₹1,16,650
केडिया कमोडिटी व्यू:
सोने के वायदा भावों में ताजा खरीदारी देखने को मिली है, क्योंकि ओपन इंटरेस्ट 6.03% बढ़कर 15,765 कॉन्ट्रैक्ट्स तक पहुंच गया और दाम ₹206 चढ़ गए। टेक्निकल रूप से सोने को ₹1,00,905 पर समर्थन (सपोर्ट) और ₹1,02,095 पर प्रतिरोध (रेजिस्टेंस) मिल रहा है। अगर कीमतें ₹1,02,095 के ऊपर निकलती हैं, तो अगला लक्ष्य ₹1,02,720 हो सकता है।
चांदी के वायदा भावों में शॉर्ट कवरेज देखने को मिला, जिससे ओपन इंटरेस्ट 6.76% गिरकर 16,010 कॉन्ट्रैक्ट्स रह गया और कीमतों में ₹631 की बढ़त देखी गई। चांदी को ₹1,13,655 पर समर्थन और ₹1,15,165 पर प्रतिरोध मिल रहा है। यदि कीमतें ₹1,15,165 के ऊपर जाती हैं, तो अगले स्तर पर ₹1,16,045 तक की मजबूती आ सकती है
SMC ग्लोबल अपडेट:
सोना ₹1,01,500–₹1,03,000 और चांदी ₹1,13,700–₹1,15,300 के दायरे में कारोबार कर सकती है। टैरिफ और ब्याज दर कटौती की उम्मीदों से बाजार में तेजी जारी है।
आज सोने का भाव Gold Price Today 8 August 2025
23 KT~101600
22 KT~95800
20 KT~88800
18 KT~80100
14 KT~63900
99 SILVER:~118600
गोल्ड प्राइस टुडे मीडिया नेटवर्क
1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (2 करोड़ व्यूज़, 109K सब्सक्राइबर्स)
2. फेसबुक ग्रुप – सुनार ज्वेलर्स एकता (80K ज्वेलर्समेंबर्स)
3.वेबसाइट – Gold Price Today (3 लाखपेजव्यूज़)
4.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (5.5 मिलियनव्यूज़, 21K फॉलोअर्स)
5. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News
6.X (ट्विटर) – @today_gold
7.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price



