Silver Show Of India: चांदी उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक क्षण आने वाला है, जब सिल्वर शो ऑफ इंडिया 6 से 9 जून 2025 तक मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। ये शो GES India Inc आयोजित कर रहा हैं। शो में IBJA और द ज्वेलर्स एसोसिएशन बंगलुरू महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। देशभर से 300 से अधिक एक्जिबिटर्स और लाखों सिल्वर ज्वेलरी, आर्टिकल्स और गिफ्टिंग आइटम्स की वैरायटी इस मेगा शो में देखने को मिलेगी। इसमें होलसेलर, रिफाइनरी, बड़े रिटेलर समेत चांदी के कारोबार से जुड़ा हर व्यक्ति आपको एक ही छत के नीचे मिल जाएगा।
GES इंडिया इंक के प्रमुख श्रीकांत उर्स ने Gold Silver News से खास बातचीत में बताया कि यह आयोजन देश के सिल्वर उद्योग के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगा।
श्रीकांत उर्स ने बताया, “2022 में पर्पल के मालिक नितेश भाई ने एक छोटा सा आइडिया दिया था। हमने नहीं सोचा था कि यह इतना बड़ा रूप ले लेगा। आज हम कह सकते हैं कि हमने अभी तक केवल 25 से 30 प्रतिशत बाजार को ही कवर किया है। शेष 70 से 75 प्रतिशत अब भी बाकी है।”
उनका कहना है कि अब तक चांदी को हमेशा सेकेंड लाइन ट्रीटमेंट मिलता रहा – चाहे वह एग्जिबिशन हो या रिटेल आउटलेट्स में डिस्प्ले का स्पेस। लेकिन सिल्वर शो ने यह सोच बदल दी है। “अब हर कोई जान चुका है कि चांदी में कितनी वैरायटी और इनोवेशन संभव हैं,” उन्होंने कहा।
इस साल के शो में 849 स्टॉल्स और 333 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। पर्पल, मंडो, सिल्वर एम्पायर, रिकीजा, वर्धमान सिल्वर, एलएम लाइफस्टाइल जैसे बड़े नामों के साथ जयपुर, अहमदाबाद, कोलकाता और देश के अन्य शहरों से दर्जनों नामी ब्रांड भाग लेंगे।
शो की खासियतों पर बात करते हुए उर्स ने कहा, “इस बार एक नई बात यह है कि चांदी के साथ लैब ग्रोन डायमंड का भी कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। कुछ ब्रांड्स इस इनोवेशन के साथ आए हैं, और हमें लगता है कि यह नया ट्रेंड बनेगा, खासकर गोल्ड की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए।”
प्रदर्शनी में चांदी के बेसिक पायल से लेकर साज-सज्जा के लिए सोफा, मूर्तियाँ, बर्तन, स्टर्लिंग सिल्वर और इंडियन डिजाइनों में नकाश, पोलकी, कुंदन जड़ाऊ जैसे फिनिश तक सब कुछ देखने को मिलेगा।
Silver Show of India 2025: मुख्य आकर्षण
- तारीख और स्थान: 6 से 9 जून 2025, जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई
- आयोजक:GES India Inc
- प्रतिभागी: 333 प्रतिभागी, 849 स्टॉल्स
- डिज़ाइनों की विविधता: 2 लाख से अधिक डिज़ाइनों, आर्टिफैक्ट्स, गिफ्टिंग आइटम्स और सिल्वर ज्वेलरी की विशाल रेंज
- विशेष ब्रांड्स की भागीदारी: पर्पल, मंडो, रिकीजा, वर्धमान, एलएम लाइफस्टाइल सहित देशभर से बड़े नाम
- प्रदर्शनी क्षेत्र: 1.5 लाख वर्ग फुट में फैला विशाल आयोजन
- विशेष इनोवेशन: चांदी के साथ लैब-ग्रो़न डायमंड का कॉम्बिनेशन पहली बार
- प्रमुख आगंतुक: GRT, जॉय अलुक्कास, तनिष्क, पीसी चंद्रा, PNG सहित अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड्स
- रजिस्ट्रेशन: अब तक 10,000+ पेड रजिस्ट्रेशन, 20,000 के करीब पहुंचने की संभावना
- विशेष सुविधाएँ: IBJA के प्लेटिनम मेंबर और वर्ल्ड सिल्वर काउंसिल के मेंबर्स के लिए फ्री एंट्री
श्रीकांत उर्स ने कहा, “सिल्वर आज एक बड़ा गिफ्टिंग मेटल बन चुका है। जो भी इस शो में नहीं आ रहा है, वह बहुत कुछ मिस कर रहा है। जो सिल्वर में काम करता है, उसे ये शो ज़रूर देखना चाहिए।”
रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे क्लिक करें

उन्होंने बताया कि अब तक 10,000 से अधिक पेड रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। देश की प्रमुख ज्वेलरी कंपनियाँ जैसे GRT, जॉय अलुक्कास, तनिष्क, पीसी चंद्रा, PNG और अन्य कॉर्पोरेट्स शो में भाग लेने वाले हैं।
“एक नॉस्टैल्जिया बन रहा है सिल्वर को लेकर। पूरा इंडस्ट्री इस शो को लेकर उत्साहित है। मेरा मानना है कि आने वाले 15 साल सिर्फ चांदी के होंगे, जिस तरह इसका बाजार बढ़ रहा है और इनोवेशन आ रहा है, कोई भी धातु इसे टच नहीं कर पाएगी,” उन्होंने कहा।
कीमतों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं एक्सपर्ट नहीं हूं, लेकिन इतना कह सकता हूं कि आज 1 किलो गोल्ड ₹1 करोड़ का है, जबकि चांदी ₹1 लाख प्रति किलो है। यानी मोटे तौर पर चांदी अभी भी गोल्ड के मुकाबले 1% पर है। ऐसे में चांदी एक बहुत सस्ती और इन्वेस्टेबल मेटल है।”
सिल्वर शो ऑफ इंडिया सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि चांदी उद्योग का सबसे बड़ा मंच बन चुका है। यदि आप इस क्षेत्र में काम करते हैं या करने की सोच रहे हैं, तो इस शो का हिस्सा जरूर बनें।
सुरेन्द्र मेहता, नेशनल सेक्रेटरी, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने कहा कि
“ये सिल्वर का एक्सक्लूसिव शो है। इतना बड़ा शो कभी हिंदुस्तान में नहीं हुआ है। एक्सक्लूसिव सिल्वर शो ‘Silver Show of India’ जिओ कन्वेंशन सेंटर, BKC में 6 से 9 जून तक आयोजित किया जाएगा। इसमें 850 से ज्यादा स्टॉल होंगे, दो लाख से अधिक डिजाइनें, आर्टिफैक्ट्स और अलग-अलग तरह के चांदी के आभूषण व मूर्तियां देखने को मिलेंगी। यह शो डेढ़ लाख स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। बहुत ही बेहतरीन शो होने जा रहा है, सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अगर आप चांदी के व्यापार से जुड़े हैं, तो इस शो को आपको ज़रूर विज़िट करना चाहिए। एक बात और, यदि आप IBJA के प्लैटिनम मेंबर हैं या वर्ल्ड सिल्वर काउंसिल के मेंबर हैं, तो आपको एंट्री के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा—आपका पास फ्री में बन जाएगा।”
सनबेरा के विशाल शाह ने कहा कि सिल्वर शो ऑफ इंडिया चांदी के होलसेलर, रिटेलर और मैन्युफैक्चरर्स के लिए बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है। इस शो का हिस्सा बनकर हमे बहुत खुशी हो रही है। इस बार सिल्वर शो में सनबेरा इंडिया कई नए कलेक्शन लॉन्च कर रहा है। इसमें विशेषकर चांदी की हॉलो मूर्तियों का कलेक्शन बहुत ही स्पेशल लॉन्च रहने वाला है।


गोल्ड प्राइस टुडे मीडिया नेटवर्क
1.यूट्यूबचैनल – Gold Price Today News (1.8 करोड़ व्यूज़, 109K सब्सक्राइबर्स)
2. फेसबुकग्रुप – सुनार ज्वेलर्स एकता (80K ज्वेलर्समेंबर्स)
3.वेबसाइट – Gold Price Today (3 लाखपेजव्यूज़)
4.फेसबुकपेज – Gold Silver Price Today (5.5 मिलियनव्यूज़, 21K फॉलोअर्स)
5. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News
6.X (ट्विटर) – @today_gold
7.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price
8.व्हाट्सएप सर्विस – [25,000 मेंबर्स]
9.मैगज़ीन – Gold Silver News (Powered by IBJA)



