Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold, Silver Price, सोना भाव आज 2019: आज फेडरल रिजर्व की बड़ी...

Gold, Silver Price, सोना भाव आज 2019: आज फेडरल रिजर्व की बड़ी बैठक, सोने, चांदी के भाव में मिल रहे ये संकेत

सोना भाव आज 2019, एमसीएक्स गोल्ड: सोने का भाव फिलहाल एक रैंज में ट्रेड कर रहा है। मंगलवार को इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड रेट ने 1500 डॉलर का लेवल होल्ड किया। भारत में डॉलर के मुकाबले रुपए में उतार-चढ़ाव के कारण सोने, चांदी के रेट पर असर पड़ा। आगे जानिए आज 18 सितंबर 2019, बुधवार को सोने, चांदी में क्या संकेत है।

MCX पर सोने के रेट (Gold Price MCX) ने 37861 का लेवल छुआ था पर 37800 रुपए का सपोर्ट होल्ड कर भाव 38179 रुपए तक गया था। इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन के मुताबिक आज फेडरल रिजर्व की बैठक है। इस बैठक में अमेरिका में ब्याज दरें घटाने पर फैसला होगा। अगर ब्याज दरें घटी तो सोने, चांदी (Gold, Silver) में तेजी की संभावना है।

क्रूड के भाव में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है। इस कारण से सोना आज MCX पर 37800 से 38200 रुपए की रैंज में रहेगा। फेडरल रिजर्व की बैठक के फैसले का असर सोने के रेट पर पड़ेगा।

जैन ने कहा कि चांदी के भाव (Silver Rate) ने भी फिर से मजबूती दिखाई और 18 डॉलर का लेवल टेस्ट किया। भारत में MCX पर चांदी का भाव 47500 रुपए के नजदीक गया। चांदी ने 47468 रुपए का उपरी स्तर छुआ। जैसा कि उम्मीद थी चांदी ने 46500 का सपोर्ट होल्ड किया और फिर बाउंस हुई।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

जैन ने कहा कि चांदी के रेट में मजबूती जारी रहेगी। इसके लिए 46800 मेजर सपोर्ट है वहीं ऊपर में 47500 रुपए की रैंज है। अगर भाव 47500 रुपए के ऊपर बने रहे तो भाव 47800 से 48000 रुपए तक भाग सकता है।

अगर आज भाव गिरता है तो खरीदारी करनी चाहिए। मनोज जैन के मुताबिक सोने का भाव कुल मिलाकर आज 37800 से 38200 की रैंज में रहेगा। वहीं चांदी का भाव आज तेज रहेगा।

आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकिंग में एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के मुताबिक आज सोने का भाव फ्लैट या निगेटिव रह सकता है। उन्होंने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 38000 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 38080 का स्टापलॉस लगाने की सलाह दी है। उन्होंने आज सोने का लक्ष्य 37840 रुपए दिया है।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

त्रिवेदी ने आज चांदी के लिए दिसंबर वायदा 47300 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 47500 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 46900 रुपए प्रति किलो हो सकता है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने MCX अक्टूबर सोने का वायदा37800 रुपए पर खरीदने की सलाह द है। इसके लिए उन्होंने 37650 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक सोने का MCX पर भाव 38200 रुपए तक जा सकता है।

22 कैरेट गोल्ड का रेट और चांदी का भाव जानने के लिए यहां क्लिक करें

केडिया ने चांदी का दिसंबर वायदा 47100 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 46800 का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 47800 रुपए तक जा सकता है।

बुधवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1502 डॉलर और चांदी का भाव 17.9 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। मंगलवार को MCX पर सोने का भाव 195 रुपए गिरकर 37985 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 49 रुपए तेज होकर 47267 रुपए पर पहुंच गया।

इस पूरे हफ्ते सोने, चांदी के भाव का क्या हाल रहेगा, यहां क्लिक कर जानिए

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular