Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price On MCX, Silver: सोने का भाव 37600 रुपए का लेवल...

Gold Price On MCX, Silver: सोने का भाव 37600 रुपए का लेवल टेस्ट कर सकता है, जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold Price On MCX, चांदी एमसीएक्स: सोने और चांदी के भाव में बुधवार को फिर से गिरावट आई। इंटरनेशनल मार्केट में सोने के का रेट 1500 डॉलर के नीचे लगातार दूसरे दिन बंद हुआ। MCX पर सोने का भाव 38800 रुपए के नीचे बंद हुआ। डॉलर इंडेक्स में मजबूती और डाओ जोंस इंडेक्स में रिकवरी से सोने और चांदी के भाव में करेक्शन आया।

जैसे ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संकेत दिए कि ईरान पर प्रतिबंध ढीले किए जा सकते हैं वैसे ही सोने के भाव गिरने लगे। जियो पॉलिटिकल टेंशन में कमी आने से सोने के भाव में दबाव आ रहा है।

इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक इंटरनेशनल लेवल पर सोने का भाव 1478 डॉलर का लेवल टेस्ट कर सकता है। वहीं MCX पर भाव 37700-37600 रुपए तक आ सकता है। चांदी के भाव ने भी 47500 रुपए का लेवल तोड़ा और करेक्शन आया।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

जैन ने MCX पर सोने को 38050 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 38180 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव नीचे में 37800-37600 रुपए तक आ सकता है।

उन्होंने MCX पर चांदी को 47600 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 47850 रुपए के नीचे स्टाप लॉस जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि चांदी का भाव 47200-46900 रुपए का लेवल छू सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने MCX पर सोने को 38100 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 38300 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 37700 रुपए तक आ सकता है।

ज्वेलरी सेक्टर में 55 लाख लोगों की नौकरियों पर खतरा

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 47800 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 48200 रुपए पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि चांदी का भाव 47200 रुपए का लेवल छू सकता है।

हाजिर बाजार में भी सोने और चांदी के भाव में गिरावट चल रही है। यहां जानिए 22 कैरेट गोल्ड का रेट क्या है।

22 कैरेट गोल्ड का रेट

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने का वायदा 37700 रुपए पर खरीदना चाहिए। इसके लिए उन्होंने 37500 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक सोने का MCX पर भाव 38100
रुपए तक जा सकता है।

केडिया ने चांदी का सितंबर वायदा 47500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 47100 का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 48000 रुपए तक जा सकता है।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

गुरूवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1493 डॉलर और चांदी का भाव 18.08 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। बुधवार रात को MCX पर सोने का भाव 298 रुपए की गिरावट के साथ 37955 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 280 रुपए की गिरावट के साथ 47518 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular