Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX Gold Price, सोने का भाव 2019: सोने और चांदी के भाव...

MCX Gold Price, सोने का भाव 2019: सोने और चांदी के भाव में आज भी गिरावट के संकेत, जानिए एक्सपर्ट की सलाह

MCX Gold Price, सोने का भाव 2019: सोने के भाव में गिरावट का दौर शुरू हो चुका है। इंटरनेशनल लेवल पर सोने का भाव 1500 डॉलर के नीचे आ गया। स्पॉट गोल्ड ने 1482 डॉलर का लेवल कॉमेक्स पर छुआ। MCX पर सोने के भाव (MCX Gold Price) ने 38200 रुपए का लेवल टेस्ट किया। आज 11 सितंबर 2019 को सोने और चांदी का भाव कैसा रहेगा आगे जानिए।

चांदी के भाव में भी उतार-चढ़ाव रहा। चांदी MCX पर 47800 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। मंगलवार को अमेरिका के जॉब ओपनिंग के डेटा उम्मीद के मुताबिक आए। इस कारण से सोने और चांदी के भाव पर असर पड़ा।

इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन के मुताबिक जब तक MCX पर सोना 38600 रुपए के नीचे ट्रेड करेगा तब तक इसके भाव पर दबाव रहेगा।

जैन के मुताबकि अगर ये 38400 से 38450 की रैंज में गया तो 38600 रुपए का स्टॉप लॉस लगाकर बेच देना चाहिए। सोने का भाव 38000 रुपए तक आ सकता है। चांदी के भाव ने 48000 से 48200 रुपए पर रेसिसटेंस दिखाया है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

जैन ने चांदी को 48500 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 47400 रुपए पर आ सकता है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में गिरावट रह सकती है। उन्होंने MCX पर सोने का वायदा 38500 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 38700 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक सोने का MCX पर भाव 38200 रुपए तक जा सकता है।

केडिया ने चांदी का वायदा 48100 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 48400 का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 47500 रुपए तक आ सकता है। जानकारों के मुताबिक MCX और इंटनरेशनल मार्केट को देखते हुए आज हाजिर बाजार में सोने के भाव में गिरावट आ सकती है।

आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकिंग में एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में तेजी आ सकती है। उन्होंने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 38250 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 38150 का स्टापलॉस लगाने की सलाह दी है। उन्होंने आज सोने का लक्ष्य 38400 रुपए दिया है।

त्रिवेदी ने आज चांदी का दिसंबर वायदा 47800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 47600 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। जिगर के मुताबिक आज चांदी का भाव 48150 रुपए प्रति किलो हो सकता है।

मंगलवार को हाजिर बाजार में भी सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखी गई। देश के अधिकतर शहरों के सराफा में सोने और चांदी का भाव गिर गया। यहां जानिए सोने, चांदी का हाजिर भाव।

सोने के भाव में गिरावट शुरू, यहां जानिए 22 कैरेट सोने का रेट

बुधवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1492 डॉलर और चांदी का भाव 18.12 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। मंगलवार रात को MCX पर सोने का भाव 208 रुपए की गिरावट के साथ 38264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 78 रुपए की तेजी के साथ 47819 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular