Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price: सोने के भाव में बुधवार को गिरावट, जानिए सराफा में...

Gold Price: सोने के भाव में बुधवार को गिरावट, जानिए सराफा में रेट

नई दिल्ली: सोने का भाव आज भी गिरा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले 7 दिन में सोने का भाव 1220 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर चुका है। आज सोने का रेट 20 रुपए गिरकर 33430 रुपए हो गया। वहीं चांदी का भाव 39500 रुपए प्रति किलो पर स्थिर रहा।

इंदौर के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव (Gold Price) में तेजी रही। इंदौर सर्राफा बाजार में सोने का भाव 75 रुपए की तेजी के साथ 33125 रुपए हो गया। वहीं चांदी का भाव 50 रुपए की बढ़त के साथ 39075 रुपए पर पहुंच गया।

दिल्ली (Delhi) में 8 ग्राम वाली गिन्नी का भाव 26,400 रुपए रहा। वहीं चांदी के सिक्कों का भाव स्थिर रहा। चांदी सिक्का लिवाल 80 हजार रुपए और बिकवाल 81 हजार रुपए भाव रहा। मुंबई में 10 ग्राम सोने का भाव 32095 रुपए रहा। वहीं कोलकाता में सोने का रेट 31005 रुपए रहा। चेन्नई में बुधवार को सोने का भाव 30,800 रुपए रहा।

मुंबई (Mumbai) में चांदी का भाव 38015 रुपए रहा। वहीं कोलकाता में 38350 रुपए प्रति किलो और चेन्नई में सबसे ज्यादा 41,400 रुपए रहा। पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में गिरावट के कारण अब ग्राहक इसकी और आकर्षित हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular