Tuesday, April 1, 2025
Google search engine
HomeGold PriceGold Price All Time High: MCX पर सोने का भाव 84000 के...

Gold Price All Time High: MCX पर सोने का भाव 84000 के पार, सराफा में भी सोने के भाव का नया रिकॉर्ड, चांदी 98000 रुपए के पार

gold price today | 18 carat gold price Today | आज सोने का भाव क्या है | Gold | चांदी | sona chandi bhav | Silver Price Today | IBJA Gold Price : ट्रम्प की नीतियों के कारण सोने और चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी जारी है। आज MCX पर सोने का भाव 84000 रुपए के पार पहुंच गया। कॉमेक्स फ्यूचर्स में सोने का भाव अब 2900 डॉलर के करीब है। वहीं चांदी का भाव 33 डॉलर के करीब है। इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 2850 डॉलर के पार पहुंच गया है।

सराफा बाजार में आज सोने का भाव 1000 रुपए महंगा होकर 86000 रुपए के पार चला गया। वहीं चांदी अब 1 लाख रुपए की तरफ बढ़ रही है। आज सराफा बाजार में चांदी का भाव 1400 रुपए महंगा होकर 98000 रुपए के पार चला गया।

डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइल को गाजा को विकसित करने का प्रस्ताव दिया है। वहीं ईरान पर और दबाव बनाने के लिए आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। हाल ही में ट्रम्प ने मैक्सिको, कनाडा और चीन पर टैरिफ लगाने का आदेश दिया था। बाद में मैक्सिको और कनाडा पर टैरिफ का आदेश 1 महीने के लिए टाल दिया गया। दूसरी तरफ चीन ने भी अमेरिका पर टैरिफ लगाने का एलान कर दिया। अब गुरूवार को बैंक ऑफ इंग्लैंड की बैठक पर नजर रखें।

सोने, चांदी का भाव आगे कैसा रहेगा, ये जानने के लिए हमारा यूट्यूब चैनल देखें (1 करोड़ से ज्यादा व्यूज)

पृथ्वी फिनमार्ट में डायरेक्टर मनोज कुमार जैन ने कहा कि COMEX पर सोने के भाव को नीचे में $2854-2840 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 2888-2900 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 32.80-32.55 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 33.30-33.50 डॉलर आ सकता है। जैन के मुताबिक सोने का भाव MCX पर नीचे में 83440-83100 रुपए तक जाने की संभावना है। वहीं तेजी में भाव 84050-84400 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। चांदी का भाव नीचे में 95000-94400 रुपए और ऊपर में 96300-97000 रुपए तक जा सकता है।

जैन ने चांदी को 95100 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 94400 रुपए का स्टॉपलॉस और 96600 रुपए का लक्ष्य दिया है।

सोने का भाव कैरेट के हिसाब से (Gold Price Today in Carats)
5 फरवरी 2025
PLATE-99.50~86500 (+1000)
23 KT~84300
22 KT~80900
20 KT~73700
18 KT~66500
14 KT~53000
9999 SILVER:~98300 (+1400)

IBJA Gold Price 4 Feb Evening (Without GST)
Gold
999 Rs 83010
995 Rs 82678
916 Rs 76037
750 Rs 62258
585 Rs 48561
Silver
999 Rs 93793

सोने की लग्जरी ज्वेलरी (Gold Luxury Jewellery) के लिए आपको सोने के इस भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज, हॉलमार्क चार्ज भी देना होगा। इसलिए यहां के भाव और ज्वेलरी की दुकान के सोने के भाव में आपको अंतर दिखेगा।

ALERT: अगर आप सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर सुनार की खबरें अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमें अपने शहर का नाम लिखकर हमें 8448469588 पर व्हाट्सएप करें।

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 2882 डॉलर और चांदी का 32.87 डॉलर पर चल रहा है।

Gold Price Today News को इंस्टाग्राम पर फॉलो करें- https://www.instagram.com/goldpricetodaynews/

हमारे फेसबुक पेज से जुड़िए https://www.facebook.com/Goldsilverpricetoday

अपने मोबाइल पर चांदी की रोजाना न्यूज पाने के लिए शहर का नाम व्हाट्सएप करें – +918448469588

Gold Price Today को ट्विटर पर फॉलों करें- https://twitter.com/today_gold

तुरंत अपडेट के लिए टेलीग्राम ग्रुप में शामिल हों- https://telegram.me/goldsilverprice

80 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप से जुड़ें- सुनार ज्वेलर्स एकता https://www.facebook.com/groups/goldsilverpricenews

ईमेल पर सुझाव भेजें- goldkabhav@gmail.com

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular