Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX Gold Price, सोने का भाव आज 2019: इस पूरे हफ्ते और...

MCX Gold Price, सोने का भाव आज 2019: इस पूरे हफ्ते और आज सोने, चांदी का भाव कैसा रहेगा, जानिए कमोडिटी एक्सपर्ट की राय

सोने का भाव आज 2019, MCX Gold Price: सोने और चांदी के भाव में पिछले हफ्ते उतार-चढ़ाव रहा। सोने का भाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 6 साल की ऊंचाई पर जाने के बाद लगातार दूसरे हफ्ते निगेटिव जोन में बंद हुआ। भारत में सोने के भाव ने अब तक की रिकॉर्ड ऊंचाई बनाई थी।

MCX पर चांदी का भाव भी 2 साल की ऊंचाई से नीचे आ गया। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने अमेरिका के विकास दर के आंकड़ों पर सफाई दी और इसको सुविनिश्चत करने का आश्वासन दिया। चीन ने हांगकांग से जुड़ा विवादित बिल वापस ले लिया। नीचे जानिए आज 9 सितंबर 2019, सोमवार को और पूरे हफ्ते सोने, चांदी के भाव (Gold, Silver Rate)की चाल कैसी रह सकती है।

सोने, चांदी के भाव की इस हफ्ते कैसी चाल रहेगी

इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन के मुताबिक इन कारणों से पिछले हफ्ते सोने के भाव में मुनाफावसूली हुई। पिछले हफ्ते सोने चांदी के फंडामेंटल बदले इसलिए इस हफ्ते सोने चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव रहेगा।

इंटरनेशनल लेवल पर सोने का भाव इस हफ्ते 1492 डॉलर का लेवल टेस्ट कर सकता है। MCX पर सोने का भाव 37800 रुपए तक आ सकता है।

चांदी का भाव इंटरनेशनल लेवल पर 17.40 डॉलर का लेवल छू सकता है। वहीं MCX पर चांदी का भाव 47500 रुपए से 47000 रुपए तक आ सकता है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

जैन ने कहा कि मध्यम से लंबी अवधि में अभी भी सोने और चांदी में तेजी लग रही है। सोना और चांदी अपने सपोर्ट लेवल पर आने के बाद कुछ महीनों में फिर तेजी दिखा सकता है। केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक इस हफ्ते MCX पर सोने, चांदी का भाव कमजोर लग रहा है। सोने के भाव के लिए उन्होंने 37500 रुपए और चांदी के लिए 46500 रुपए की रैंज दी है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने इस हफ्ते के लिए MCX पर सोने को 38400 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 37800 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक इस हफ्ते सोने का भाव ऊपर में 39200 रुपए तक आ सकता है।

इस हफ्ते के लिए अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का दिसंबर वायदा 48800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 48000 रुपए पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि चांदी का भाव 50500 रुपए का लेवल छू सकता है।

आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकिंग में एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के मुताबिक इस हफ्ते सोने और चांदी का आउटलुक कमजोर लग रहा है। मतलब मंदी की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस हफ्ते मुनाफावसूली के ज्यादा चांस है।

मंदी में अपना कारोबार कैसे बढ़ाएं, यहां जानिए

आज 9 सितंबर 2019 को सोने चांदी में क्या होगा

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में गिरावट रह सकती है। उन्होंने MCX पर सोने का वायदा 38750 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 38950 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक सोने का MCX पर भाव 38400 रुपए तक जा सकता है।

केडिया ने चांदी का सितंबर वायदा 49850 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 50100 का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 48800 रुपए तक जा सकता है।

गुप्ता ने MCX पर सोने को 38500, रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 38300 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव ऊपर में 38900 रुपए तक आ सकता है।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 47800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 47300 रुपए पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि चांदी का भाव 48800 रुपए का लेवल छू सकता है।

जानकारों के मुताबिक MCX और इंटरनेशनल मार्केट की चाल देखकर सोने और चांदी के हाजिर बाजार के भाव में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव की संभावना है।

सोमवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1510 डॉलर और चांदी का भाव 18.13 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। शुक्रवार रात को MCX पर सोने का भाव 328 रुपए की गिरावट के साथ 38566 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 1488 रुपए की गिरावट के साथ 47970 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular