Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX Gold Price, सोने का भाव आज का 2019: क्या आज भी...

MCX Gold Price, सोने का भाव आज का 2019: क्या आज भी सोने, चांदी का रेट गिरेगा, जवाब कमोडिटी एक्सपर्ट से जानिए

MCX Gold Price Target, सोने का भाव आज का 2019: सोने के भाव में गुरूवार को अचानक गिरावट आ गई। इसके पीछे 2 बड़े कारण थे अमेरिका और चीन के बीच व्यापार पर अक्टूबर में फिर से बातचीत शुरू होगी। अमेरिका और चीन दोनों की तरफ से सकारात्मक बयान आए। दूसरा तरफ शाम को अमेरिका में सर्विस पीएमआई के अच्छे आंकड़े आए। आज शुक्रवार 6 सितंबर 2019 को भाव तेज होगा या गिरेगा आगे जानिए।

इस खबर के बाद सोने और चांदी में मुनाफावसूली शुरू हो गई। इंटरनेशनल लेवल पर सोने ने 1532 डॉलर का सपोर्ट तोड़ दिया वहीं चांदी का भाव भी 19 डॉलर से नीचे फिसल गया। भारत में भी MCX पर सोने ने (MCX Gold) 39000 रुपए और चांदी के भाव (Silver Price) ने 50000 रुपए का सपोर्ट तोड़ दिया।

पिछले 2 सेशन में रुपए ने भी रिकवरी कर ली। आज सरकार इकोनॉमी को सपोर्ट देने के लिए कुछ और एलान कर सकती है। इससे रुपए को सपोर्ट मिल सकता है। इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक आज सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव रहने की पूरी संभावना है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

जैन ने कहा कि आज MCX पर सोने का भाव 38500 से 39050 की रैंज में ट्रेड करेगा। अगर 38500 रुपए का लेवल टूटता है तो भाव नीचे में 38300 रुपए तक आ सकता है। उनके मुताबिक आज चांदी 48500 से 50500 रुपए की रैंज में ट्रेड करेगी।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में गिरावट रह सकती है। उन्होंने MCX पर सोने का वायदा 39000 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 39200 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक सोने का MCX पर भाव 38600 रुपए तक जा सकता है।

मंदी में अपना कारोबार कैसे बढ़ाएं, यहां जानिए

केडिया ने चांदी का सितंबर वायदा 49850 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 50100 का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 48800 रुपए तक जा सकता है।

जानकारों के मुताबिक MCX और इंटनरेशनल मार्केट को देखते हुए आज हाजिर बाजार में सोने के भाव में गिरावट आ सकती है। चांदी के हाजिर भाव में भी बड़ी गिरावट आ सकती है। 22 कैरेट सोने का भाव कितना है यहां देखिए।

सोने और चांदी का हाजिर भाव यहां देखें

आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकिंग में एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में कमजोरी रहेगी। जिगर ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 38900 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 39000 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव आज नीचे गिरकर38700 रुपए तक आ सकता है।

जिगर त्रिवेदी ने कहा कि MCX पर चांदी का दिसंबर वायदा 49500 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 49700 रुपए पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि आज चांदी का भाव 49100 रुपए का लेवल छू सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक सोने चांदी की गिरावट खरीद का एक मौका है। गुप्ता ने MCX पर सोने को 38800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 38600 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव ऊपर में 39300 रुपए तक आ सकता है।

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 49300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 48900 रुपए पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि चांदी का भाव 50000 रुपए का लेवल छू सकता है।

शुक्रवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1518 डॉलर और चांदी का भाव 18.68 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। गुरूवार रात को MCX पर सोने का भाव 898 रुपए की गिरावट के साथ 38925 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 1704 रुपए की की तेजी के साथ 48487 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular