Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX Gold Target: आज सोने, चांदी के रेट में तेजी या मंदी...

MCX Gold Target: आज सोने, चांदी के रेट में तेजी या मंदी का संकेत, जानिए एक्सपर्ट की राय

MCX Gold Target: सोने और चांदी में हल्की गिरावट के बाद फिर से तेजी का दौर शुरू हो गया है। सोने के और चांदी के भाव (Gold Silver Rate) पर राय देते हुए इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन ने मंगलवार को बताया था कि सोने और चांदी में गिरावट आने पर खरीदारी का मौका है।

मंगलवार को सुबह MCX पर सोने (MCX Gold) और चांदी में कुछ गिरावट आई थी। इसके पीछे मुनाफावसूली और रुपए में 1 फीसदी की मजबूती कारण था।

अमेरिका में सीबी कंज्यूमर कॉन्फीडेंस के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक आए पर इससे भी बाजार को सपोर्ट नहीं मिला। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उन्हें व्यापार के मुद्दे पर अमेरिका की तरफ से कोई कॉल नहीं आया। अधिकतर देशों में बॉन्ड की यील्ड गिर रही है।

विश्व में इस तरह की अनिश्तिता के चलते निवेशकों ने सोने और चांदी में निवेश करना शुरू कर दिया। सोने के भाव में मंगलवार को 1532 डॉलर का लेवल पार कर लिया। MCX पर सोने का भाव (MCX Gold Price) 39000 रुपए के लेवल के पार हो गया।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

चांदी क भाव (Silver Rate) ने भी इंटरनेशनल लेवल पर 18 डॉलर का लेवल पार कर लिया। वहीं MCX पर चांदी 45800 रुपए के पार हो गई। जैन ने कहा कि सोने और चांदी में तेजी का ट्रेंड चलता रहेगा। अगर कोई गिरावट आती है तो खरीदारी का मौका है।

कमोडिटी एक्सपर्ट जैन के मुताबिक MCX पर सोना 38800 रुपए पर खरीदना चाहिए। उन्होंने इसके लिए 38650 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी। जैन ने आज MCX पर सोने का टारगेट (MCX Gold Target) 39250-39340 रुपए का दिया है।

22 कैरेट सोने और चांदी का भाव यहां देखिए

वहीं चांदी को MCX पर उन्होंने 45600-45700 रुपए पर खरीदने की सलाह दी। इसके लिए 45200रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। आज चांदी का भाव 46500रुपए तक ऊपर में जा सकता है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक अक्टूबर को सोने का वायदा 38950 रुपए पर खरीदना चाहिए। इसके लिए उन्होंने 38750 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक सोने का MCX पर भाव 39350 रुपए तक जा सकता है।

केडिया ने चांदी का सितंबर वायदा 45700 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 45400का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 46200 रुपए तक जा सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी में तेजी के संकेत हैं। गुप्ता ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 39000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 38800 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 39500 रुपए तक आ सकता है।

सोने, चांदी के भाव में तेजी के 17 कारण जानिए

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 45700 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 45400 रुपए पर स्टॉप लॉस लगाएं। उन्होंने कहा कि आज चांदी का भाव ऊपर में 46500 रुपए का लेवल छू सकता है।

आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकिंग में एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 39050 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 38900 का स्टापलॉस लगाने की सलाह दी है। उन्होंने आज सोने का लक्ष्य 39250 रुपए दिया है।

त्रिवेदी ने आज चांदी के लिए सितंबर वायदा 46000 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 45800रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव ऊपर में 46450 रुपए प्रति किलो हो सकता है।

बुधवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1542 डॉलर और चांदी का भाव 18.31 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। मंगलवार को MCX पर सोने का भाव 232 रुपए तेज होकर 39060 पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 916 रुपए तेज होकर 46009 रुपए पर पहुंच गया।

इस हफ्ते सोना, चांदी कितने तक जाएगा, यहां क्लिक कर देखें

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular