Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX Gold Price: आज सोने, चांदी के भाव में गिरावट के संकेत,...

MCX Gold Price: आज सोने, चांदी के भाव में गिरावट के संकेत, जानिए क्यों

MCX Gold Price Today: सोने और चांदी के भाव में सोमवार को तूफानी तेजी रही। जानकारों के मुताबिक आज सोने और चांदी में गिरावट आने के संकेत है। आगे एक्सपर्ट से जानिए कितनी गिरावट आ सकती है। MCX और हाजिर बाजार में सोने के भाव ने ऊंचाई के नए रिकॉर्ड बनाए।

सोने के भाव ने MCX पर 39340 रुपए प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड बनाया। बाद में सोने का भाव 38864 रुपए प्रति 10 ग्राम पर सेटल हुआ। चांदी के भाव ने 45000 रुपए का लेवल क्रॉस किया।

हाजिर बाजार में भी दिल्ली, लखनऊ, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। लखनऊ में इतिहास में पहली बार सोने का भाव 40 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार हुआ।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन के मुताबिक सुबह के सेशन में कीमतों में बड़ी तेजी आई पर बाद में जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का जी7 की बैठक में बयान आया की चीन ने बातचीत के संकेत दिए हैं तो विश्व के शेयर बाजारों में तेजी आ गई। इसके बाद सोने और चांदी में मुनाफावसूली का दौर शुरू हो गया। इस खबर के बाद डॉलर इंडेक्स में तेजी आ गई।

भारत में रिजर्व बैंक अपने रिजर्व से सरकार को 1.76 लाख करोड़ रुपए ट्रांसफर करेगा। इससे रुपए का निचले लेवल पर सपोर्ट मिला। जैन के मुताबिक आज सोने के भाव में MCX पर उतार-चढ़ाव की संभावना है। उनके मुताबिक कुल मिलाकर अभी भी तेजी का ही ट्रेंड है।

सोने के रेट ने रचा इतिहास, यहां जानिए 22 और 24 कैरेट सोेने का भाव

उनके मुताबिक सोने का भाव गिरकर 38600 से 38500 का लेवल टेस्ट कर सकता है। MCX पर चांदी का भाव 44700 रुपए तक आ सकता है। इस करेक्शन में आपको सोने, चांदी को खरीदने का मौका मिलेगा।

जैन ने कहा कि सोने का भाव MCX पर दोबारा 39200 रुपए का लेवल छू सकता है वहीं चांदी का भाव अगले 2-3 दिन में 46500 रुपए तक आ सकता है।

इस हफ्ते सोना, चांदी कितने तक जाएगा, यहां क्लिक कर देखें

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी में कमजोरी रहेगी। गुप्ता ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 39000 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 39300 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक सोने का भाव आज गिरकर में 38400 रुपए तक आ सकता है।

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 45300 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 45700 रुपए पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि आज चांदी का भाव नीचे में 44400 रुपए का लेवल छू सकता है।

सोने, चांदी के भाव में तेजी के 17 कारण जानिए

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक अक्टूबर को सोने का वायदा 38750 रुपए पर खरीदना चाहिए। इसके लिए उन्होंने 38550 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक सोने का MCX पर भाव 39000 रुपए तक जा सकता है।

केडिया ने चांदी का सितंबर वायदा 44850 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने44600 का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 45300 रुपए तक जा सकता है।

मंगलवार को इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1529 डॉलर और चांदी का भाव 17.69 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। सोमवार को MCX पर सोने का भाव 81 रुपए तेज होकर 38846 पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 518 रुपए तेज होकर 45120 रुपए पर पहुंच गया।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular