Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX gold rate: आज सोने, चांदी के रेट में तेजी या मंदी...

MCX gold rate: आज सोने, चांदी के रेट में तेजी या मंदी के संकेत, जानिए कमोडिटी एक्सपर्ट की राय

MCX gold rate: सोने में MCX पर गुरूवार को निचले स्तर से खरीदारी देखी गई। सोने ने MCX (Gold MCX) पर एक बार फिर 38000 का लेवल क्रॉस किया। वहीं MCX पर चांदी का भाव (MCX Silver Rate) 44000 के पार पहुंच गया। आज सोने, चांदी का भाव कैसा रह सकता है यहां जानिए।

इंटरनेशनल लेवल पर सोने, चांदी में बहुत ही छोटी रैंज में ट्रेड हुआ। भारत में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने के कारण MCX पर भाव को सपोर्ट मिला।

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के कारण रुपया 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन ने कहा कि रुपया अभी और कमजोर होगा। उनके मुताबिक शुक्रवार को सोने, चांदी के भाव में तेजी जारी रहेगी। अगर कोई भी गिरावट आती तो जैन ने सोने, चांदी में खरीदारी की सलाह दी है।

कमोडिटी एक्सपर्ट जैन के मुताबिक MCX पर सोना38000 रुपए पर खरीदना चाहिए। उन्होंने इसके लिए 37780 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी। जैन के मुताबिक आज सोना 38350 का लेवल छू सकता है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

वहीं चांदी को MCX पर उन्होंने 43700 रुपए पर खरीदने की सलाह दी। इसके लिए 43480 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। आज चांदी का भाव 44200 रुपए तक ऊपर में जा सकता है। हाजिर बाजार में गुरुवार को सोने का भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

22 कैरेट सोने का भाव यहां जानिए

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी में तेजी के संकेत हैं। गुप्ता ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 38000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 37800 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 38400 रुपए तक आ सकता है।

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 43800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 43400 रुपए पर स्टॉप लॉस लगाएं। उन्होंने कहा कि आज चांदी का भाव ऊपर में 44400 रुपए का लेवल छू सकता है।

गुरुवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1495 डॉलर और चांदी का भाव 17 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। बुधवार को MCX पर सोने का भाव 178 रुपए तेज होकर 38171 पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 64 रुपए तेज होकर 43880 रुपए पर पहुंच गया।

सोने का भाव दिवाली तक कितना होगा, यहां क्लिक कर जानिए

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular