Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX Gold Today: आज सोने, चांदी के भाव में क्या संकेत है,...

MCX Gold Today: आज सोने, चांदी के भाव में क्या संकेत है, जानिए 3 दिग्गज कमोडिटी एक्सपर्ट की राय

MCX Gold Today: सोने और चांदी के भाव में मंगलवार को जैसी उम्मीद थी वैसी ही गिरावट देखने को मिली। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में दोपहर बाद इसमें रिकवरी भी आ गई। आज बुधवार को MCX पर सोना (MCX Gold), चांदी के भाव (Silver Price) कैसे रह सकते हैं आगे जानिए।

सोने और चांदी के भाव (Gold Silver Price) में तेजी के पीछे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का ट्विट था। ट्रम्प ने अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व को ब्याज दरें 1 फीसदी घटाने के लिए कहा। इस खबर के बाद सोने के भाव में रिकवरी आनी शुरू हो गई। सोने ने MCX पर 38000 रुपए का लेवल टेस्ट कर लिया। वहीं चांदी भी 44000 रुपए के करीब पहुंच गई।

इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक मध्यम से लंबी अवधि में अभी भी सोने और चांदी में तेजी का ही ट्रेंड है। इंटरनेशनल लेवल पर स्पॉट गोल्ड 1500 डॉलर के ऊपर बंद हुआ वहीं चांदी भी 17 डॉलर के ऊपर रहने में कामयाब रही। जैन ने गिरावट आने पर सोने और चांदी में खरीदारी की सलाह दी है।

जैन के मुताबिक MCX पर सोना 37800 रुपए तक आता है तो खरीद लेना चाहिए। उन्होंने इसके लिए 37600 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी। जैन के मुताबिक आज सोना 38100 का लेवल छू सकता है।

सोने का भाव दिवाली तक कितना होगा, यहां क्लिक कर जानिए

वहीं चांदी को MCX पर उन्होंने 43600 रुपए पर खरीदने की सलाह दी। इसके लिए 43300 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। आज चांदी का भाव 44100 रुपए तक ऊपर में जा सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी में तेजी रहेगी। गुप्ता ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 37900 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 37700 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 38300 रुपए तक आ सकता है।

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 43800 रुपए पर बेचने खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 43500 रुपए पर स्टॉप लॉस लगाएं। उन्होंने कहा कि आज चांदी का भाव ऊपर में 44500रुपए का लेवल छू सकता है।

दिल्ली में सोने का भाव रिकॉर्ड स्तर पर, देखें बड़े शहरों का रेट

आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकिंग में एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में कमजोरी रहेगी। जिगर ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 37850 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 37950 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव आज नीचे गिरकर 37650 रुपए तक आ सकता है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

जिगर त्रिवेदी ने कहा कि MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 44000 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 42200 रुपए पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि आज चांदी का भाव 43650 रुपए का लेवल छू सकता है।

जानकारों के मुताबिक आज इंटरनेशनल और MCX की चाल देखकर आज हाजिर बाजार में भी सोने और चांदी के भाव में हल्की तेजी की उम्मीद है।

सोने, चांदी के भाव में तेजी के 17 कारण जानिए

बुधवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1505 डॉलर और चांदी का भाव 17.09 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। मंगलवार को MCX पर सोने का भाव 158 रुपए तेज होकर 37981 पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 491 रुपए तेज 43921 रुपए पर पहुंच गया।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular