Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price MCX: आज सोने, चांदी का रेट कैसा रह सकता है,...

Gold Price MCX: आज सोने, चांदी का रेट कैसा रह सकता है, यहां जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold Price MCX: इंटरनेशनल मार्केट में गुरुवार को सोने चांदी का भाव मजबूत बना रहा। अमेरिका और चीन के व्यापार को लेकर बन रही अनिश्चितता के कारण सोने का भाव (Gold Price) 1500 डॉलर के ऊपर ही रहा। भारत में स्वतंत्रता दिवस होने के कारण कल MCX और हाजिर बाजार बंद थे। आज 16 अगस्त 2019 शुक्रवार को MCX पर सोने का भाव (Gold Price MCX) कैसा रह सकता है आगे जानिए।

इंडिया निवेश में डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक आज रुपए में कमजोरी के कारण सोने और चांदी के भाव में तेजी रहने की उम्मीद है। जैन ने कहा कि सोने का भाव 38500 से 38600 रुपए का लेवल MCX पर फिर से टेस्ट कर सकता है। वहीं चांदी का भाव 44500 से 44700 रुपए के लेवल टेस्ट कर सकती है।

उन्होंने सोने को MCX पर 38000 से 38100 रुपए के लेवल पर खरीदना चाहिए। इसके लिए स्टॉप लॉस 37850 रुपए का लगाना चाहिए। उनके मुताबिक आज MCX पर सोने का भाव 38500 से 38600 रुपए तक आ सकता है।

जैन ने MCX पर चांदी को 44000 के लेवल पर खरीदने की सलाह दी। इसके लिए 43700 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। जैन ने आज चांदी के भाव के लिए 44500 से 44700 रुपए का लक्ष्य दिया है।

अमेरिका में रिटेल सेल्स के आंकड़े अच्छे आए। इस कारण सोने, चांदी के भाव में अच्छी तेजी नहीं आई। अब सोने चांदी के भाव पर हांगकांग में हो रहे प्रदर्शन और अर्जेंटीना के संकट का असर भी पड़ रहा है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक रुपए में कमजोरी के कारण सोने में गिरावट पर खरीद करनी चाहिए। केडिया ने MCX अक्टूबर सोने का वायदा 37900 रुपए पर खरीदना चाहिए। इसके लिए उन्होंने 37700 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक सोने का MCX पर भाव 38500 रुपए तक जा सकता है।

सोने का भाव दिवाली तक कितना होगा, यहां क्लिक कर जानिए

केडिया ने चांदी का सितंबर वायदा 43850 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 43500 का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 44500 रुपए तक जा सकता है।

अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी में तेजी रहेगी। गुप्ता ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 38000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 37800 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव आज ऊपर में 38500 रुपए तक आ सकता है।

अनुज गुप्ता ने कहा कि MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 43800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 43400 रुपए पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि आज चांदी का भाव 44800 रुपए का लेवल छू सकता है।

जानकारों के मुताबिक आज 16 अगस्त शुक्रवार को इंटरनेशनल और MCX की चाल देखकर आज हाजिर बाजार में भी सोने और चांदी के भाव में तेजी की उम्मीद है।

सोने, चांदी के भाव में तेजी के 17 कारण जानिए

गुप्ता ने आज डॉलर के मुकाबले रुपए को 71.2 पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 71 पर स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। गुप्ता ने इसके लिए 71.8 तक जाने का लक्ष्य दिया है।

बुधवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1524 डॉलर और चांदी का भाव 17.28 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। मंगलवार को MCX पर सोने का भाव 426 रुपए तेज होकर 38201 पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 1002 रुपए गिरकर 44120 रुपए पर पहुंच गया।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular