Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price In Delhi Today 2019: दिल्ली और लखनऊ में सोने का...

Gold Price In Delhi Today 2019: दिल्ली और लखनऊ में सोने का भाव 400 रुपए गिरा, चांदी के रेट में भी कमी

Gold Price In Delhi: आज सोने और चांदी के हाजिर बाजार भाव में गिरावट रही। दिल्ली, लखनऊ समेत सभी बड़े सराफा बाजारों में भाव में गिरावट रही। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का भाव 400 रुपए गिर गया। वहीं दिल्ली में सोने का भाव आज 425 रुपए गिरा।

आज चांदी के भाव में भी गिरावट आई। दिल्ली में चांदी का भाव 690 रुपए गिर गया। शाम को इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी के भाव में तेजी दिख रही है।

सोने का स्पॉट भाव आज 1516 डॉलर और चांदी का भाव 17.24 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। इंदौर में सोने का भाव 125 रुपए गिर गया वहीं चांदी के भाव में 300 रुपए की गिरावट आई।

दरअसल आज सोने के हाजिर भाव पर मंगलवार शाम को आई गिरावट का असर दिखा। इसी कारण आज अधिकतर शहरों में सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखी गई। जानकार आगे गिरावट की आशंका जता रहे हैं।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आ सकती है। उन्होंने सेल वालों को होल्ड की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक आने वाले दिनों सोने का भाव इंटरनेशनल मार्केट में फिर से 1480 से 1485 डॉलर की रैंज में आ सकता है।

वहीं MCX पर सोने का भाव 37000 रुपए के लेवल दिखा सकता है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव गिरकर 42500 रुपए तक आ सकता है। यहां देखिए देश के बड़े शहरों के सराफा में आज 14 अगस्त 2019 बुधवार का हाजिर बाजार का रेट।

शहर सोना 99.5 फीसदी (भाव रुपए में) चांदी (भाव रुपए में)
दिल्ली (Gold Price Delhi) 37,945 (24 CT)
37,775
44,310
मुंबई (Gold Price Mumbai) 37670 (24 CT)
37519
43675

कोलकाता (Gold Price Kolkata) 36,18044,900
चेन्नई (Gold Price Chennai) 35,78047,900
लखनऊ (Gold Price Lucknow) 39000 (24 CT)
38400
45200
चंडीगढ़ (Gold Price Chandigarh) 38330 (जीएसटी बिल के साथ)
35700
44500
रतलाम (Gold Price Ratlam) 36650
सासाराम (Gold Price Sasaram) 3675043000
कानपुर (Gold Price Kanpur) 3863043970
मिर्जापुर (Gold Price Mirzapur) 3665042700
जलगांव (Gold Price Jalgaon) 3700044000
कासगंज (Gold Price Kasganj) 3650043500
पटना (Gold Price Patna)3850044100
अहमदाबाद MCX Spot 37,243
सिवनी (Gold Price Seoni)3740043500
हाजीपुर (Gold Price Hazipur)3680043200
वाराणसी (Gold Price Varanasi)3670043300
सीधी (Gold Price Sidhi)3680043600
रांची (Gold Price Ranchi)3675043600
बरेली (Gold Price Bareilly)3645042200
जिंद (Gold Price Jind)3675045000
MCX3815043950
International Market 1515 डॉलर17.28 डॉलर

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी किसी भी प्रकार से गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular