Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Diwali: सोने का भाव दिवाली पर 40000 तक जा सकता...

Gold Price Diwali: सोने का भाव दिवाली पर 40000 तक जा सकता है, दिग्गज एक्सपर्ट की राय जानिए

Gold Price Diwali: दिवाली तक सोने का भाव और तेज हो सकता है। अधिकतर एक्सपर्ट दिवाली तक सोने के भाव (Gold Price Diwali)में बड़ी तेजी बता रहे हैं। दिवाली तक चांदी के भाव (Silver Price Diwali)में भी तेजी रहने की उम्मीद है।

सोने और चांदी के भाव की तेजी को देखकर हर किसी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि ये तेजी कब तक जारी रहेगी। सोने, चांदी के भाव कम होंगे या नहीं होंगे। सोने और चांदी का भाव दिवाली तक कहां जाएगा इस पर हमने कमोडिटी मार्केट के दिग्गज एक्सपर्ट्स और देश के कई ज्वेलर्स से बात की। इस बार धनतेरस 25 अक्टूबर (शुक्रवार) 2019 को है। वहीं दिवाली 27 अक्टूबर (रविवार) 2019 को है।

अधिकतर एक्सपर्ट ने सोने और चांदी के भाव में दिवाली (Diwali) तक तेजी ही बताई है। इंडिया निवेश के डायरेक्टर और कमोडिटी रिसर्च के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक सोने के भाव के लिए इंटरनेशनल लेवल पर 1530 डॉलर का लेवल महत्वपूर्ण है। अगर ये लेवल टूटा तो सोने का भाव (Gold Price) 1600 डॉलर तक जा सकता है।

जैन के मुताबिक इसकी उम्मीद दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि MCX पर सोने का भाव (Gold Price MCX) 40000 रुपए टच कर सकता है। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो रहा है। वहीं चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड तनाव कम नहीं हो रहा है। चीन अमेरिका के ट्रेजरी बिल बेच रहा है।

जैन ने कहा कि अगर सोने का भाव 37000 के आसपास आता है तो शॉर्ट कवर कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि नवंबर में अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति के चुनाव महत्वपूर्ण हैं। जैन ने चांदी के भाव का लक्ष्य 48000 रुपए दिया है। उनके मुताबिक अगर चांदी का भाव 43600 रुपए के ऊपर बना रहा तो इस साल 48000 रुपए प्रति किलो का लक्ष्य छू सकती है।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक दिवाली तक सोने का भाव MCX पर 40000 रुपए का स्तर छू सकता है। उनके मुताबिक दिवाली तक चांदी का भाव 46500 रुपए तक जा सकता है

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक इंटरनेशनल लेवल पर सोने का भाव दिवाली तक 1560 डॉलर टच कर सकता है। उन्होंने MCX पर सोने के भाव का लक्ष्य 40000 रुपए दिया है। गुप्ता ने कहा कि दिवाली तक चांदी का भाव 45000 से 47000 रुपए के लेवल तक जा सकता है। मुंबई के ज्वेलर कुमार जैन का भी अनुमान है कि सोने का भाव दिवाली तक 40 हजार रुपए जा सकता है।

चंडीगढ़ सराफा एसोसिएशन के सूरज चौहान के मुताबिक सोने, चांदी के भाव में दिवाली तक तेजी ही रहेगा। उनके मुताबिक चांदी का भाव दिवाली तक 45000 रुपए तक जा सकता है। चौहान ने कहा कि दिवाली से पहले हमेशा सोने, चांदी की मांग रहती है क्योंकि इस समय अधिकतर सुनार बेचने के लिए सामान बनाते हैं। इससे भाव तेज हो जाता है।

सोने, चांदी का भाव क्यों भाग रहा है, जानिए 17 बड़े कारण

उन्होंने कहा कि दिवाली पर यही सामान बेचना होता है इसलिए भाव उस समय कम हो जाता है। उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद दिसंबर तक फिर सोना चांदी तेज होने की संभावना है।

पाटलीपुत्र सराफा संघ के शशि कुमार के मुताबिक सोने का भाव दिवाली तक 40 हजार होने की उम्मीद है वहीं चांदी का भाव 46500 रुपए प्रति किलो तक जा सकता है। कानपुर महानगर सराफा एसोसिएशन के प्रेसीडेंट पंकज अरोरा के मुताबिक अगर सोने का भाव 1500 डॉलर के ऊपर बंद होता है तो तेजी निश्चित तौर पर जारी रहेगी।

उनके मुताबिक सोने का भाव 40 हजार रुपए के पार जा सकता है। उनके मुताबिक हाजिर बाजार में RTGS भाव 41 हजार से 42 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम हो सकता है।

रांची के ज्वेलर जनार्दन काटकर के मुताबिक सोने का भाव दिवाली तक 38500 रुपए रह सकता है। वहीं सीधी से राजेश सोने के मुताबिक सोने का भाव दिवाली तक 40000 रुपए तक हो सकता है। बिहार के ज्वेलर अजीत कुमार भी सोने का भाव 40 हजार रुपए तक रहने का अनुमान लगा रहे हैं।

गोल्ड, सिल्वर भाव और न्यूज के लिए आप हमारा फेसबुक पेज भी लाइक करें।

रतलाम के ज्वेलर अशोक थनवाल के मुताबिक हाजिर बाजार में सोने का भाव 38 हजार से ऊपर ही रहने की उम्मीद है। हालांकि जलगांव के ज्वेलर की राय अलग है। उनके मुताबिक सोने का भाव 32 हजार रुपए तक आ सकता है।

छत्तीसगढ़ में भिलाई के राजलक्ष्मी ज्वेलर्स का अनुमान है कि सोने का भाव दिवाली तक 39500 रुपए तक आ सकता है। आगरा के बुलियन ट्रेडर भोलाभाई का अनुमान है कि MCX पर सोने का भाव 40 से 41 हजार रुपए तक जा सकता है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular