Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold: सोने का भाव 1450 डॉलर के पार, यहां जानिए आज भारत...

Gold: सोने का भाव 1450 डॉलर के पार, यहां जानिए आज भारत में क्या होगा

Gold: आज सुबह इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव (Gold Price)1450 डॉलर का लेवल पार कर गया। सोने, चांदी के भाव में शुक्रवार को भी तेजी रही थी। यहां जानिए एक्सपर्ट के मुताबिक आज सोने और चांदी के भाव (Silver Price) में कितनी तेजी आ सकती है।

पिछले हफ्ते अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का एलान किया था। इसके बाद सोने का भाव इंटरनेशनल मार्केट में 6 साल की ऊंचाई पर पहुंच गया। वहीं MCX पर सोने का भाव अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। डॉलर इंडेक्स भी कमजोर था।

वैश्विक मंदी और ट्रेड वार की आंशका के बीच सोने, चांदी में आगे तेजी की उम्मीद है। इंडिया निवेश में कमोडिटी के हेड मनोज जैन के मुताबिक MCX पर सोने को 36150 रुपए पर खरीदना चाहिए। इसके लिए उन्होंने 35980 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। जैन के मुताबिक आज सोने का भआव 36500 रुपए तक जा सकता है।

शुक्रवार को चांदी का भाव MCX पर 41 हजार के ऊपर बंद हुआ था। चांदी में भी तेजी की उम्मीद है। चांदी को MCX पर 41000 रुपए में खरीदना चाहिए। इसके लिए 40800 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह जैन ने दी है। उनके मुताबिक आज चांदी 41500 से 41800 रुपए के लेवल दिखा सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी में तेजी रहेगी। गुप्ता ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 36100 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 35900 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव आज ऊपर में 36500 रुपए तक आ सकता है।

गोल्ड, सिल्वर भाव और न्यूज के लिए आप हमारा फेसबुक पेज भी लाइक करें।

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का सितंबर वायदा आज 41800 रुपए तक जा सकता है। उन्होंने 41200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 40800 रुपए पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं।

आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकिंग में एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 36300 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 36390 का स्टापलॉस लगाने की सलाह दी है। उन्होंने आज सोने का लक्ष्य 36150 रुपए दिया है।

त्रिवेदी ने आज चांदी के लिए सितंबर वायदा 41600 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 41400 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव नीचे में 41000 रुपए प्रति किलो हो सकता है।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

जानकारों के मुताबिक आज इंटरनेशनल मार्केट और MCX को देखते हुए हाजिर बाजार में भी सोने और चांदी के भाव में तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं।

सोमवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1450 डॉलर और चांदी का भाव 16.16 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। शुक्रवार रात को MCX पर सोने का भाव 634 रुपए की तेजी के साथ 35550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के भाव में 344 रुपए की तेजी के साथ 41330रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular