Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceFed Rate Cut Impact: फेडरल रिजर्व की कटौती के बाद भी आज...

Fed Rate Cut Impact: फेडरल रिजर्व की कटौती के बाद भी आज सोने का भाव गिरेगा, जानिए क्यों

Gold Price: अमेरिका में फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) ने ब्याज दरों में कटौती कर दी है। इस कटौती के बाद सोने के भाव(Gold) में गिरावट आ गई । अमेरिका में 11 साल बाद ब्याज दरों में कटौती हुई है। फेड ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की। बाजार को 0.5 फीसदी कटौती की उम्मीद थी।

फेड के रेट कट ने सोने, चांदी को सपोर्ट नहीं किया। इसके बाद अमेरिका में सोने और शेयर बाजार में गिरावट आ गई। अमेरिका में सोने और शेयर बाजार में गिरावट आ गई। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल का बयान बाजार का सेंटीमेंट सुधार नहीं पाया। डाओ जोंस 330 प्वाइंट गिर गया। वहीं डॉलर इंडेक्स ने नई ऊंचाई छू ली।

इंडिया निवेश में के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक आज घरेलू बाजार में भी सेंटीमेंट अच्छा नहीं रहेगा। जैन के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार की तरह यहां भी गिरावट देखने को मिल सकती है। इंटरनेशनल लेवल पर कॉमेक्स में सोने का भाव 1400 डॉलर तक आ सकता है। वहीं चांदी का भाव फिर से 16 डॉलर का स्तर छू सकता है।

फेडरल रिजर्व ने 11 साल बाद ब्याज दरों में कटौती की

MCX पर सोने का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 35000 से 34800 रुपए तक के लेवल टेस्ट कर सकता है। वहीं चांदी का भाव 40800 से 40500 रुपए के स्तर पर आ सकता है।

आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकिंग में एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के मुताबिक आज सोने, चांदी का भाव कमजोर रहेगा। उन्होंने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 35400 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 35490 का स्टापलॉस लगाने की सलाह दी है। उन्होंने आज सोने का लक्ष्य 35200 रुपए दिया है।

त्रिवेदी ने आज चांदी के लिए सितंबर वायदा 41400 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 41200 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव नीचे में 40700 रुपए प्रति किलो हो सकता है।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी में खरीदारी करनी चाहिए। गुप्ता ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 35200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 34900 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव आज ऊपर में 35700 रुपए तक आ सकता है।

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का सितंबर वायदा आज 41800 रुपए तक जा सकता है। उन्होंने 40900 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 40200 रुपए पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं। जानकारों के मुताबिक MCX और इंटरनेशनल मार्केट को देखते हुए हाजिर बाजार में भी सोने का भाव गिर सकता है।

गोल्ड, सिल्वर भाव और न्यूज के लिए आप हमारा फेसबुक पेज भी लाइक करें।

गुरुवार को इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1410 डॉलर और चांदी का भाव 16.19 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। बुधवार रात को MCX पर सोने का भाव 49 रुपए की गिरकर 34578 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के भाव में 326 रुपए की गिरावट के साथ 41244 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular