Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: सोने के भाव में आज तेजी, दिल्ली सर्राफा में...

Gold Price Today: सोने के भाव में आज तेजी, दिल्ली सर्राफा में ये है भाव

नई दिल्ली: सोने के भाव में शनिवार को एक बार फिर तेजी आ गई। शुक्रवार को सोने के भाव में बड़ी गिरावट आई थी। आज चांदी का भाव भी तेज रहा। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 90 रुपए की तेजी आ गई और ये 34,590 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। चांदी का भाव 140 रुपए चढ़कर 41,500 रुपए प्रति किलो हो गया।

शुक्रवार को सोने का भाव 330 रुपए और चांदी का भाव 300 रुपए गिरा था। चांदी में आज इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का बनाने वालों की मांग नहीं आई। बुलियन ट्रेडर्स के मुताबिक वैश्विक स्तर पर सोने के भाव में तेजी आने के कारण आज दिल्ली में भी तेजी आई। शादियों की मांग के कारण भी आज ज्वेलर्स ने खरीदारी की।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1328.9 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 16 डॉलर प्रति औंस हो गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 90-90 रुपए की तेजी के साथ 34,590 रुपए प्रति 10 ग्राम और 34,440 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

8 ग्राम वाली सोने की गिन्नी का भाव 26,600 रुपए पर स्थिर रहा। सोने की तरह चांदी हाजिर का भाव 140 रुपए गिरकर 41500 रुपए और साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 110 रुपए बढ़कर 40,268 रुपए प्रति किलो हो गया। चांदी सिक्कों का भाव 1 हजार रुपए की तेजी के साथ बढ़ गया। चांदी सिक्का लिवाल 83 हजार और बिकवाल 84 हजार रुपए रहा।

ज्वेलर्स और सोने, चांदी के मार्केट के जानकारों के मुताबिक आगे सोने के भाव में तेजी की संभावना है। चीन और अमेरिका के बीच तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले का असर सोने के भाव पर पड़ेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular