Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold, Silver: आज सोने, चांदी के भाव में क्या संकेत हैं, जानिए...

Gold, Silver: आज सोने, चांदी के भाव में क्या संकेत हैं, जानिए 3 बड़े एक्सपर्ट की राय

Gold Price MCX: सोने के भाव ने उम्मीद के मुताबिक MCX पर ऊपरी और नीचे का लेवल छू लिया। सोने का भाव 34800 रुपए के आसपास बंद हुआ। अमेरिका में ड्यूरेबल के गुड्स के आंकड़ें सकारात्मक आए।

दूसरी तरह उम्मीद से कम बेरोजगारी क्लेम आने से डॉलर इंडेक्स को सपोर्ट मिला। डॉलर इंडेक्स ढाई महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया जिससे सोने के भाव पर दबाव आ गया। रुपए में कमजोरी से भारत के बाजार में सोने का भाव ज्यादा नहीं गिरा।

मनोज कुमार जैन, डायरेक्टर, इंडिया निवेश
मनोज कुमार जैन के मुताबिक आज इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 1400 डॉलर का लेवल होल्ड करेगा। भारतीय बाजार में सोने के भाव को 34700-34800 रुपए पर सपोर्ट है। सोने का भाव एक बार फिर 35000 से 35100 रुपए का लेवल छू सकता है।

उन्होंने MCX पर सोने को 34700 रुपए पर खरीदने की सलाह दी। इसके लिए उन्होंने 34500 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। जैन के मुताबिक आज ऊपर में सोना 35000 रुपए तक जाएगा।

चांदी के भाव ने 41800 का लेवल छू लिया। इसके बाद इस लेवल से मुनाफा वसूली शुरू हुई। अगर आज चांदी का भाव 41100 रुपए तक गिरा तो फिर खरीद का मौका है। जैन ने कहा कि जब तक अमेरिका में फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों पर फैसला नहीं आता तब तक बिकवाली नहीं करनी चाहिए।

अनुज गुप्ता, डिप्टी वीपी, एंजेल ब्रोकिंग
अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में तेजी के संकेत हैं। गुप्ता ने MCX पर सोने का अगस्त वायदा 34700 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 34550 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव आज ऊपर में 35100 रुपए तक आ सकता है।

गोल्ड, सिल्वर भाव और न्यूज के लिए आप हमारा फेसबुक पेज भी लाइक करें।

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का सितंबर वायदा आज 41900 रुपए तक जा सकता है। उन्होंने 41300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 41000 रुपए पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं।

जिगर त्रिवेदी, रिसर्च एनालिस्ट, आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकिंग
जिगर त्रिवेदी के मुताबिक आज सोने, चांदी का भाव कमजोर रहेगा। उन्होंने MCX पर सोने का अगस्त वायदा 34900 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 34990 का स्टापलॉस लगाने की सलाह दी है। उन्होंने आज सोने का लक्ष्य 34750 रुपए दिया है।

त्रिवेदी ने आज चांदी के लिए सितंबर वायदा 41700 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 41500 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव नीचे में 41100 रुपए प्रति किलो हो सकता है।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

शुक्रवार को इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1416 डॉलर और चांदी का भाव 16.37 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। गुरूवार रात को MCX पर सोने का भाव 187 रुपए की गिरकर 34840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के भाव में 353 रुपए की गिरावट के साथ 41430 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

नोट: अब आप अपने शहर का भाव 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं, हम लिस्ट में आपके शहर का नाम और भाव जोड़ देंगे।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular