Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Pricegold price today: 21 जनवरी 2021 का 24, 22 कैरेट और 18...

gold price today: 21 जनवरी 2021 का 24, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव

18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2021: आज सोने का भाव कैसा है इसकी जानकारी दी गई है। साथ ही आज सराफा में सोने के भाव का हाल कैसा है इसकी जानकारी भी दी गई है। 24 कैरेट सोने का भाव, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव बताएंगे। आज 21 जनवरी 2021 को देश के तीन दिग्गज कमोडिटी एक्सपर्ट पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया और एंजेल ब्रोकिंग के अनुज गुप्ता की सोने, चांदी के भाव पर सलाह जानिए। आज लगातार तीसरे दिन सोने का भाव (Gold Price) महंगा हुआ।

21 जनवरी 2021 को चंडीगढ़ के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold rate today) 600 रुपए महंगा होकर 48600 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 18 कैरेट का भाव (18 carat gold price today) 40500 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 24 कैरेट सोने का भाव 51400 रुपए रहा। चंडीगढ़ में 14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price today) 31600 रुपए रहा। सोने की गिन्नी 40000 रुपए प्रति 8 ग्राम रहा। चंडीगढ़ में चांदी का भाव 69700 रुपए प्रति किलो रहा। कासगंज में सोने का भाव 51500 रुपए और चांदी का भाव 68500 रुपए प्रति किलो रहा।

अमेरिका में जो बिडेन राष्ट्रपति बन गए हैं। ऐसी उम्मीद है कि वो ट्रम्प के लिए कई फैसलों को पलट देंगे। इसके अलावा बिडेन राहत पैकेज पर भी खर्च करेंगे। इससे महंगाई बढ़ने की आशंका है। इसके अलावा बिटकॉइन में गिरावट से वहां लगा पैसा भी सोने, चांदी में आ रहा है। इस कारण से भाव में तेजी आ रही है।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव की संभावना है हालांकि निचले लेवल पर भाव को सपोर्ट मिलेगा। जैन ने कहा कि हफ्ते में सोने के भाव को कॉमेक्स पर नीचे में 1850-1834 डॉलर का सपोर्ट है ऊंचे में भाव 1884-1900 डॉलर तक जा सकता है। चांदी का भाव 25.34-25.00 डॉलर का लेवल होल्ड कर सकती है ऊपर में चांदी का भाव 26.00-26.40 डॉलर तक जा सकता है।

स्वर्णकारों, ज्वेलर्स, सराफा और सोने, चांदी के भाव से जुड़े वीडियो सुनारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) पर देखें

जैन ने कहा कि आज MCX पर सोने के रेट को नीचे में 49300-49055 रुपए पर सपोर्ट है। वही ऊंचे में सोने का रेट 49800-50000 रुपए तक जा सकते हैं। चांदी के भाव को नीचे में 66300-65800 रुपए तक और ऊपर में 67500-68200 रुपए तक जा सकता है।

जैन ने MCX पर सोने को 49200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 48800 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 50000 रुपए का लेवल दिखा सकता है। चांदी को गिरावट पर 66300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। चांदी के लिए 65500 रुपए का स्टॉपलॉस दिया है। आज चांदी के भाव के लिए उन्होंने 68500 रुपए का लक्ष्य दिया है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने MCX पर सोने का फरवरी वायदा 49220 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 48950 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 49650-49850 रुपए हो सकता है

केडिया ने MCX पर चांदी का मार्च वायदा 65850 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 65250 रुपए का स्टापलॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 66600-67500 रुपए तक जा सकता है।

gold price today: 20 जनवरी 2021 का 24, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने MCX पर सोने का फरवरी वायदा 49400 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 49000 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 50000 रुपए तक आ सकता है

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का मार्च वायदा 66500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 65700 रुपए का स्टापलॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 68000 रुपए तक जा सकता है।

IBJA का 20 जनवरी 2021 का जारी सोने, चांदी का भाव
धातु————————-सोने का भाव
सोना 999 (24 carat gold)—–49262 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 995 (23 carat gold)—–48811 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 916 (22 carat gold)—–45124 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 750 (18 carat gold)—–36947 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 585 (14 carat gold)—-28818 रुपए प्रति 10 ग्राम
चांदी (Silver)———————–65988 रुपए प्रति किलो

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1871.90 डॉलर और चांदी का 25.98 डॉलर पर चल रहा है। वहीं 20 जनवरी 2021 को MCX पर सोने का भाव 578 रुपए महंगा होकर 49561 रुपए और चांदी का भाव 1060 रुपए महंगा होकर 67096 रुपए प्रति किलो पर चल रहा है।

2021 में चांदी का भाव कितना हो सकता है

रोजाना सोने, चांदी के भाव पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें। आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से, टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) या ट्विटर (लिंक) पर जुड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं या खरीदारी करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की और आपको होने वाले किसी नुकसान की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular