Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Priceचांदी सिक्का भाव, 22 कैरेट गोल्ड रेट: सोने, चांदी का भाव आज...

चांदी सिक्का भाव, 22 कैरेट गोल्ड रेट: सोने, चांदी का भाव आज कैसा रहेगा, यहां जानिए

चांदी सिक्का भाव, Silver Coin Rate: धनतेरस से पहले आज सोना, चांदी के भाव (Gold Silver Price) सस्ता होने की उम्मीद है। यहां जानिए कमोडिटी एक्सपर्ट आज भाव कितना कम होने के संकेत दे रहे हैं और इसके पीछे क्या कारण है।

सोने के भाव (Gold Price) में उतार-चढ़ाव जारी है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने का रेट सोमवार को 1480 डॉलर के लेवल तक चला गया था। भाव में गिरावट के पीछे अमेरिका के राष्ट्रपति की चीन के साथ व्यापार वार्ता को लेकर की गई टिप्पणी थी।

व्यापार वार्ता पर सकारात्मक टिप्पणी और चीन की तरफ से दिसंबर में लगने वाले टैरिफ के हटने की संभावना से अमेरिका के शेयर बाजार S&P में तेजी आ गई और सोने में गिरावट आ गई।

भारत में MCX पर सोने का भाव 38 हजार रुपए के लेवल तक चला गया। भाव ने 37880 रुपए का लेवल भी टेस्ट किया। इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन के मुताबिक अमेरिका और चीन की व्यापार वार्ता से सोने के भाव पर दबाव रहेगा।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

जैन के मुताबिक भारतीय बाजार में MCX पर सोने का भाव (MCX Gold Price) 37800 रुपए से 37700 रुपए तक का लेवल भी टेस्ट कर सकता है। उन्होंने 38050 रुपए पर सोने को बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 38220 रुपए का स्टॉप लॉस और 37800 से 37700 रुपए का लक्ष्य दिया है।

चांदी के भाव (Silver Price) भी कॉमेक्स पर शाम के सेशन में तेज हो गए। स्पॉट सिल्वर का भाव 17.6 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस हो गया। MCX पर भाव ने 46000 रुपए का लेवल छुआ।

भाव हालांकि इस लेवल पर टिक नहीं पाया और मुनाफावसूली शुरू हो गई। चांदी का भाव एक रैंज में ट्रेड कर रहा है। जैन ने कहा कि भाव 45000 रुपए से 46000 रुपए की रैंज में ट्रेड करेगा।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक MCX पर आज सोने, चांदी के भाव में गिरावट की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने को 37950 रुपए पर बेचने की सलाह दी है।

इसके लिए 38150 रुपए का स्टॉप लॉस और 37600 रुपए का लक्ष्य दिया है। उन्होंने MCX पर चांदी को 45700 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 46100 रुपए का स्टॉपलॉस और 45000 रुपए का लक्ष्य दिया है।

दिल्ली के सराफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 100 रुपए तेज होकर 39770 प्रति 10 ग्राम हो गया। चंडीगढ़ में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 100 रुपए गिरकर 36900 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

अगली दिवाली तक सोना, चांदी कर देंगे मालामाल, जानिए क्यों

वहीं 18 कैरेट का भाव 30800 रुपए रहा। चांदी का भाव 47500 रुपए प्रति किलो रहा। गिन्नी का रेट 30700 रुपए रहा। इंदौर में सोने का भाव 38480 रुपए और चांदी का भाव 45875 रुपए रहा। चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price) 25 रुपए तेज होकर 700 रुपए प्रति नग हो गया।

मंगलवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1484 डॉलर और चांदी का भाव 17.51 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। सोमवार रात को MCX पर सोने का भाव 111 रुपए की गिरावट के साथ 38085 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 55 रुपए की गिरावट के साथ 45490 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular