Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeJewellers NewsGold Price: सोने, चांदी के भाव में तेजी के 17 बड़े कारण

Gold Price: सोने, चांदी के भाव में तेजी के 17 बड़े कारण

Gold Price: क्या पीएम नरेंद्र मोदी सोने का भाव बढ़वा रहे हैं। कई लोग आजकल व्हाट्सएप और फेसबुक पर इस तरह के पोस्ट कर रहे हैं। सोने, चांदी के भाव की थोड़ी बहुत समझ रखने वाले भी ये मानेंगे कि ये पूरी तरह से गलत है।

आज हम आपको सोने के भाव की तेजी के 17 बड़े कारण बताएंगे जिससे ये स्पष्ट हो जाएगा कि सोने, चांदी की 2019 की तेजी में किसका हाथ है।

सोने और चांदी के भाव में पिछले कुछ दिनों से तेजी जारी है। MCX पर सोने का भाव अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत सभी बड़े शहरों में सोने, चांदी के भाव उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। इंटरनेशनल लेवल पर भाव 1500 डॉलर के पार पहुंच गया। चांदी ने भी 17 डॉलर का लेवल तोड़ दिया।

इंटरनेशनल मार्केट में भाव 6 साल के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। चांदी का भाव भी 13 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया। बड़े जानकार आगे भी सोने और चांदी के भाव में तेजी की आशंका जता रहे हैं। केडिया कमोडिटी के अजय केडिया ने सोने, चांदी में तेजी के ये 17 कारण गिनाए।

  1. अमेरिका में फेडरल रिजर्व ने पहली बार 11 साल में ब्याज दर घटाई। ये तो सिर्फ शुरूआत है आगे और कटौती की उम्मीद है।
  2. सरकारी बॉन्ड में ब्याज दर निगेटिव हो रही है। जून में इसने नया निचला स्तर छू लिया।
  3. सोने पर सरकार ने बजट में इंपोर्ट ड्यूटी 12.5 फीसदी कर दी है। इस कारण से भारत में सोने पर टैक्स बढ़कर 12.5 फीसदी हो गया। इसमें 3 फीसदी जीएसटी अलग से है।
  4. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक भारत में ज्वेलरी मार्केट की मांग के कारण सोने का आयात बढ़कर 168.8 टन हो गया।
  5. सोने पर सरकार ने बजट में इंपोर्ट ड्यूटी 12.5 फीसदी कर दी है। इस कारण से भारत में सोने पर टैक्स बढ़कर 12.5 फीसदी हो गया। इसमें 3 फीसदी जीएसटी अलग से है।
  6. डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार कमजोरी आ रही है इससे भी सोने के भाव बढ़ रहे हैं।
  7. दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट के कारण निवेशक सोने में निवेश कर रहे हैं।
  8. दुनिया के अधिकतर बैंकों का नजरिया नरम है। इसका अर्थ है ब्याज दरों में कटौती जारी रहेगी।
  9. आईएमएफ और फिच ने अनिश्चितता को देखते हुए ग्लोबल ग्रोथ का अनुमान घटा दिया है।
  10. अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता विफल होने से अनिश्चितता बढ़ी है।
  11. ब्रेक्जिट पर अनिश्चितता के कारण बाजार के खिलाड़ी चिंतित हैं।
  12. मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव से अनिश्चितता का महौल है
  13. चीन और रूस के केंद्रीय बैंक अपना सोने का भंडार बढ़ा रहे हैं।
  14. बुलिश सेंटीमेंट को देखते हुए SPDR गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग बढ़कर 800 टन हो गई।
  15. सेंट्रल बैंक ऑफ इंग्लैंड के गोल्ड ईटीएफ वॉलेटिलिटी इंडेक्स में तिमाही के दौरान 61 फीसदी की बढ़त देखी गई।
  16. सोने और चांदी का रेश्यों 20 साल की ऊंचाई पर पहुंच गया है और इसमें खाई लगातार बढ़ती जा रही है।
  17. MCX में सोने, चांदी की तेजी के पीछे इंटरनेशनल मार्केट का हाथ है।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

इन सब कारणों से इंटरनेशनल मार्केट तेज हो रहा है। जिससे MCX पर सोने का भाव बढ़ रहा है। इसी से हाजिर बाजार के दाम भी तय हो रहे हैं। इस कारण से हाजिर बाजार में भी सोने का दाम बढ़ रहा है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular