Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceAkshaya Tritiya Gold Jewellery Buy Muhurat : अक्षय तृतीया पर पर कब...

Akshaya Tritiya Gold Jewellery Buy Muhurat : अक्षय तृतीया पर पर कब सोना, चांदी खरीदें, जानिए किस शुभ मुहूर्त में सोना, चांदी खरीदने से घर में बरसेगी लक्ष्मी

Gold Buy Akshaya Tritiya 2023, Shubh Muhurat Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया बहुत ही पावन पर्व है। माना जाता है कि पूरे साल में इस दिन जो काम किया जाता है उसका फल कई गुना मिलता है। अक्षय तृतीया (अखा तीज) इस बार 22 अप्रैल 2023, शनिवार के दिन है। ये पर्व हिंदू तिथि के हिसाब से बैशाख शुक्ल की तृतीया के दिन मनाया जाता है। इस दिन सोना, चांदी खरीदना बहुत ही शुभ होता है। इस दिन जो चीज खरीदी जाती है वो अक्षय रहती है और धन की देवी लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है। यहां जानिए अक्षय तृतीया 2023 के दिन सोना, चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त कौन सा है जिससे लक्ष्मी जी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे।

भारतीय संस्कृति की सबसे अद्भुत बात ये है कि यहां पर कीमती धातुएं जैसे कि सोना, चांदी खरीदने के लिए भी मुहूर्त और दिन तय हैं। धनतेरस, लक्ष्मी पूजन, गुड़ी पड़वा, दशहरा, मकर संक्रांति और पुष्य नक्षत्र इस दिन सोना खरीदा जाता है। यहां तक कि जन्म, कर्णबेध, मुंडन, जनेऊ या शादी सबमें सोना, चांदी उपहार में देने का चलन है। हमारे पूर्वजों ने संपत्ति खरीदने और उसको बनाए रखने के लिए कितने अच्छे तरीके निकाले थे।

सोना एक तरह की संपत्ति ही है। इसको खरीदना मतलब संपत्ति बढ़ाना है। हम अपनी संपत्ति बढ़ाएं और सोना, चांदी खरीदें इसके लिए हमारे पूर्वजों ने इसको हमारी जीवन संस्कृति का हिस्सा बना दिया। शादी के समय जब नए जीवन की शुरूआत होती है तो उसमें दंपत्ति को सोने, चांदी के गहने ही दिए जाते हैं। ये संपत्ति हमारे पास बनी रहे इसके लिए अलग-अलग तरीके निकाले गए। आइए जानते हैं 22 अप्रैल 2003, अक्षय तृतीया 2023 पर इस साल सोना, चांदी खरीदने के लिए सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त कौन सा जिससे आपके घर में लक्ष्मी जी की कृपा बरसती रहे।

अक्षय तृतीया, 22 अप्रैल 2023 शनिवार, चौघड़िया के हिसाब से सोना, चांदी खरीदने का शुभ महुर्त (Gold Buy Shubh Muhurat Akshaya Tritiya)
शुभ- सुबह 07:39 से 09:14 बजे तक
लाभ- दोपहर 01:59 बजे से – 03:34 बजे तक
अमृत- दोपहर 03:34 बजे से – 05:10 बजे तक
लाभ- शाम को 06:45 बजे से – 08:09 बजे तक
शुभ- रात को 09:34 बजे से- 10:59 बजे तक
अमृत- रात को 10:59 बजे से – 12:24 बजे तक

अक्षय तृतीया, 22 अप्रैल 2023 शनिवार, अभिजीत मुहूर्त में सोना खरीद
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:38 बजे से 12:28 बजे तक

अक्षय तृतीया पर चांदी के सिक्कों का ताजा भाव देखें

अगर किसी कारण से आप इस शुभ मुहूर्त पर खरीद ना कर सकें तो घबराएं नहीं क्योंकि अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त रहता है। मतलब ये दिन इतना शुभ होता है कि आप इस दिन बिना मुहूर्त के भी खरीदारी या शुभ काम कर सकते हैं। इस साल अक्षय तृतीया पर इस बार आप भी सोना चांदी खरीद कर अपनी संपत्ति थोड़ी सी जरूर बढ़ाएं। भले ही 1 ग्राम का सिक्का खरीदें पर सोना, चांदी की खरीद जरूर करें। अगर किसी कारण से आप सोने, चांदी को नहीं खरीद सकते हैं तो जौ खरीद कर भगवान विष्णु को चढ़ा सकते हैं। भारतीय शास्त्रों में जौ को भी सोने का दर्जा दिया गया है।

पिछले 20 साल से अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने हुए मालामाल, 2003 से 2023 तक का पिछले 20 साल का सोने का भाव देखें

अक्षय तृतीया, 22 अप्रैल 2023 शनिवार का पंचांग
तिथि – तृतीया – सुबह 07:51:19 के बाद से
नक्षत्र- कृत्तिका – 23:24:34 तक
करण- कौलव – 07:51:19 तक, तैतिल – 19:45:30 तक
पक्ष- शुक्ल
योग- आयुष्मान – 09:24:25 तक
वार- शनिवार

अक्षय तृतीया, 22 अप्रैल 2023 शनिवार सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय- 05:49:10
सूर्यास्त- 18:50:42
चन्द्र राशि- वृषभ
चन्द्रोदय- 07:02:59
चन्द्रास्त- 21:15:00
ऋतु- ग्रीष्म

अक्षय तृतीया पर पिछले 20 साल में चांदी के भाव किस तरह तेज हुआ यहां देखिए

अक्षय तृतीया, 22 अप्रैल 2023 शनिवार, हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत- 1945 शोभकृत
विक्रम सम्वत- 2080
काली सम्वत- 5124
मास पूर्णिमांत- वैशाख
मास अमांत- वैशाख
दिशा – शूलपूर्व

देश के 57 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) भी ऐसा ही एक दिन है इसका अर्थ है अगर आप इस दिन सोना, चांदी (Gold, Silver) खरीदेंगे तो ये संपत्ति आपके पास अक्षय रूप में बनी रहेगी। कभी खत्म नहीं होगी। इंसान को जब कहीं से मदद नहीं मिलती तो आखिर में उसे घर में रखा सोना, चांदी गहने ही याद आते हैं। दरअसल सोना भारतीयों के लिए जेवर गहनों से बढ़कर है। ये हमारे जीवन का हिस्सा है। भारत को सोने की चिड़िया ऐसे ही नहीं कहा जाता था। भारत में हर साल करीब 800 टन सोना विदेश से इंपोर्ट होता है।

यूट्यूब चैनल देखें- https://youtube.com/c/GoldPriceTodayNews
ट्विटर पर फॉलों करें- https://twitter.com/today_gold
तुरंत अपडेट के लिए टेलीग्राम ग्रुप में शामिल हों- https://telegram.me/goldsilverprice
ईमेल पर सुझाव भेजें- goldkabhav@gmail.com

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular