Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeJewellers NewsGold Import Duty: बजट में सिर्फ सोना नहीं इतनी कीमती धातुओं पर...

Gold Import Duty: बजट में सिर्फ सोना नहीं इतनी कीमती धातुओं पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी

Gold Silver Import Duty Budget: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में सोने, चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दी। उन्होंने इसके अलावा सोने, चांदी के उत्पाद और प्लेटिनम पर भी इंपोर्ट ड्यूटी में बदलाव किया है। यहां जानिए सोने, चांदी के किस प्रोड्क्ट पर कितनी ड्यूटी बढ़ी।

आपको जानकर हैरानी होगी की चांदी डोर बार, मढ़ी हुई चांदी, सोने बिना गढ़ा, सोने की डोर बार, आधारभूत चांदी, सोना मढ़ी चांदी, प्लेटिनम, कीमती धातुओं पर इंपोर्ट ड्यूटी (Import Duty) बढ़ा दी गई है। आगे हम आपको पूरी लिस्ट बताएंगे।

बजट 2019 (Budget 2019) को लेकर सोने, चांदी (Gold Silver) के कारोबारियों में निराशा है। पूरे देश में कारोबारी आंदोलन की योजना बना रहे हैं। दरअसल सोने, चांदी पर ड्यूटी बढ़ने से इनके दाम बढ़ जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव बढ़ रहे हैं। पिछले 1 महीने में सोने के भाव में 10 फीसदी की तेजी आ चुकी है।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

भाव बढ़ने पर सोने, चांदी की मांग कम हो जाएगी जिसका सीधा असर सराफा कारोबारियों पर पड़ेगा। इस कारण कई शहरों में सोने, चांदी के कारोबारी बजट में किए गए इस प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। अगर जीएसटी को मिला लिया जाए तो अब सोने पर 15.5 फीसदी टैक्स हो गया है। सोना जीएसटी के 18 फीसदी के स्लैब के नजदीक पहुंच गया है।

डयूटी बढ़ने के बाद शुक्रवार को सोने के भाव में 500 रुपए से लेकर 800 रुपए तक का उछाल देखा गया। लखनऊ में तो सोने का भाव 36 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार चला गया। यहां देखिए किस कीमती धातु पर कितनी ड्यूटी है।

धातु उत्पादड्यूटी पहले (फीसदी में)बजट के बाद ड्यूटी
(फीसदी में)
चांदी (सोने या प्लेटिनम के साथ चांदी की परत चढ़ी हुई सहित) बिना गढ़ी या अर्धनिर्मित अवस्था या चूर्ण1012.5
चांदी डोर बार जिसमें चांदी 95 फीसदी से अधिक न हो8.511
आधारभूत चांदी मढ़ी हुई, अर्धनिर्मित से अधिक की अवस्था में नहीं1012.5
सोना (प्लेटिनम के साथ सोने की परत चढ़ी सहित) बिना गढ़ी या अर्धनिर्मित अवस्था या चूर्ण अवस्था1012.5
सोना डोर बार जिसमें सोना 95 फीसदी से अधिक न हो9.3511.85
आधारभूत धातू या चांदी, सोने से मढ़ी हुई , अर्धनिर्मित से अधिक अवस्था में नहीं1012.5
प्लेटिनम, बिना गढ़ा अथवा अर्धनिर्मित अवस्था या चूर्ण अवस्था में (रोडियम को छोड़कर )1012.5
आधारभूत धातुएं, चांदी सोना, प्लेटिनम मढ़ा हुआ अर्धनिर्मित से अधिक अवस्था में नहीं10 12.5
कीमती धातुओं अधवा कीमती धातु की परत चढ़े धातु का अपशिष्ट और रद्दी, कीमती धातु के यौगिको मुख्यत कीमती धातुओं की बहाली के लिए होता है से सम्मिलित अन्य अपशिष्ट और रद्दी 10 12.5
पात्र यात्री के सामान के तौर पर आयातित सोना और चांदी 10 12.5

गोल्ड, सिल्वर भाव और न्यूज के लिए आप हमारा फेसबुक पेज भी लाइक करें।

नोट: आप अगर रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर अपने शहर का नाम भेजें। इस नंबर पर अपने शहर के भाव भी व्हाट्सएप करें।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular