Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price, सोने का भाव आज 2020: दिल्ली में गिरा सोने का...

Gold Price, सोने का भाव आज 2020: दिल्ली में गिरा सोने का भाव, चांदी में 420 रुपए की तेजी

Gold News: सोने के हाजिर भाव में गुरूवार को कमजोरी देखी गई। दिल्ली में सोने का रेट गिर गया। वहीं चांदी के भाव में तेजी आ गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव में नरमी के कारण गिरावट आई।

दिल्ली में 20 फरवरी 2020 को सोने का भाव 325 रुपए गिरकर 42845 रुपए हो गया। वहीं चांदी का भाव 420 रुपए की तेजी के साथ 49020 रुपए पर पहुंच गया।

मुंबई में 99.9 शुद्धता वाले सोने के भाव में तेजी रही। बुधवार को मुंबई में सोने का भाव 41636 रुपए था जो आज तेज होकर 41742 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव 41575 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। हालांकि चांदी के भाव में 95 रुपए की गिरावट रही और रेट 47605 रुपए रहा।

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिवरात्रि से एक दिन पहले 24 कैरेट सोने का भाव 43400 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 42600 और चांदी का भाव 49500 रुपए प्रति किलो रहा।

छत्तीसगढ़ के भिलाई में 24 कैरेट गोल्ड गहने का भाव 42700 रुपए रहा। वहीं शुद्ध सोने का भाव 43000 रुपए रहा। चांदी बार का भाव 50 हजार रुपए और गहने का भाव 49000 रुपए रहा। इलाहाबाद के स्थानीय ज्वेलर के मुताबिक सोने का भाव 42250 रुपए और चांदी का भाव 48600 रुपए रहा।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं। आप ये नंबर अपने व्हाट्सएप ग्रुप में भी जोड़ सकते हैं।

खगड़िया में सोने का भाव 42200 रुपए और चांदी का भाव 49000 रुपए रहा। मध्यप्रदेश के सीधी में गोल्ड का रेट 42100 रुपए और चांदी का भाव 49000 रुपए रहा। बिहार के बेगुसराय में सोने का भाव 42000 और चांदी का रेट 49000 रुपए रहा।

इसी तरह मध्यप्रदेश के रतलाम में सोने का भाव 41750 रुपए रहा। झारखंड के शहर रांची में सोने का भाव 41900 रुपए और चांदी का भाव 49500 रुपए रहा।

वहीं आगरा में सोने का भाव 42100 और चांदी का 49040 रुपए रहा। सलेट में सोने का भाव 42350 रुपए, जेवर का 40232 और चांदी का 50700 रुपए रहा।

गुरूवार शाम को इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1617 डॉलर और चांदी का भाव 18.31 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। वहीं MCX पर सोने का भाव 287 रुपए की तेजी के साथ 41873 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। वहीं चांदी का भाव 149 रुपए की तेजी के साथ 47719 रुपए प्रति किलो पर चल रहा है।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular