Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 17 जुलाई 2022 का...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 17 जुलाई 2022 का सोने, चांदी का भाव, अगले हफ्ते के लिए सोने, चांदी के रेट पर एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022, Silver price: आज सोने, चांदी के भाव में तेजी है। आज 17 जुलाई 2022 रविवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही कमोडिटी एक्सपर्ट पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

IIFL सिक्योरिटीज में वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक अगले हफ्ते टेक्निकल चार्ट के मुताबिक सोने, चांदी के भाव में गिरावट दिख रही है। अगले कुछ दिनों में इंटरनेशनल मार्केट मे सोने के भाव 1680 डॉलर से 1670 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव 17.8 डॉलर से 18 डॉलर तक आ सकता है। पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक अगले हफ्ते सोने, चांदी का भाव सपोर्ट लेवल होल्ड करेगा। सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव की संभावना है। फेडरल रिजर्व की तरफ से तेजी से ब्याज दर बढ़ाने के अनुमान के कारण सोने, चांदी के भाव में गिरावट आ रही है।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

मनोज जैन ने सोने के भाव का MCX पर नीचे में 49900-49660 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 50330-50600 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 55000-54480 रुपए और ऊपर में 56100-56750 रुपए तक जा सकता है।

COMEX पर सोने के भाव को नीचे में 1692-1680 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1714-1732 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 18.35-18.00 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 19.00-19.40 डॉलर आ सकता है।

अनुज गुप्ता के मुताबिक कॉमेक्स पर सोने के भाव को नीचे में 1670-1650 डॉलर पर सपोर्ट है। वहीं ऊंचे में 1735-1170 डॉलर पर भाव जा सकता है। गुप्ता के मुताबिक MCX पर सोने के भाव को नीचे में 49600-49200 रुपए और ऊंचे में 50700-51300 रुपए तक जा सकता है। चांदी के भाव नीचे में 53500-51500 रुपए और ऊपर में 57000-59000 रुपए का लेवल दिखा सकता है।

नोट: सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर्स, सुनार की न्यूज के अपने मोबाइल पर रोजाना पाने के लिए हमारे मोबाइल नं 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में वीपी अनुज गुप्ता ने MCX पर सोने का वायदा को 50700 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 51300 रुपए का स्टॉप लॉस और 49600 रुपए का लक्ष्य दिया है। उन्होंने MCX पर चांदी को 57000 के लेवल पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 59000 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 54000-53500 रुपए तक जा सकता है।

जैन ने MCX पर सोने को 50000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 49770 रुपए का स्टॉपलॉस और बंद आधार पर 50550 रुपए का लक्ष्य दिया। चांदी को 55200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 54480 रुपए का स्टॉपलॉस और 56500 रुपए का लक्ष्य दिया है।

दिल्ली स्वर्णकार एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन, दिल्ली में सोने का भाव (16 जुलाई 2022)
23 कैरेट सोने का भाव – 51650 (9950)
22 कैरेट सोने का भाव – 49870 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव – 41000 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव – 33500 रुपए
चांदी का भाव (Silver Price)- 57000 रुपए (मेकिंग और जीएसटी चार्ज अलग)

चंडीगढ़ सर्राफा एसोसिएशन का जारी सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 17 जुलाई 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का रेट (23 carat gold rate)- 50100 रुपए (400 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 49000 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44300 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40100 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31800 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 40400 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 57600 रुपए/प्रति किलो

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun 17 July 2022) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 51900 रुपए प्रति 10 ग्राम (100 रुपए सस्ता)
23 कैरेट सोने का भाव (958 Hallmark gold price)- 49720
22 कैरेट सोने का भाव (916 Hallmark gold price)- 47440
20 कैरेट सोने का भाव (833 Hallmark gold price)- 43230
18 कैरेट सोने का भाव (750 Hallmark gold price)- 39440
14 कैरेट सोने का भाव (583 Hallmark gold price)- 31140
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav 8 gram 916 Hallmark)- 40090
चांदी का भाव (Silver Price)-57000 रुपए प्रति किलो
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Hallmarked)- 690 रुपए प्रति नग

सोने, चांदी का भाव कैसा रहेगा

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1706 डॉलर और चांदी का 18.66 डॉलर पर बंद हुआ। MCX पर सोने का भाव 50103 और चांदी का भाव 55608. रुपए पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular