Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today News: सोने के भाव में 1300 और चांदी के...

Gold Price Today News: सोने के भाव में 1300 और चांदी के रेट 1900 रुपए की गिरावट

Gold Price News, सोना भाव आज का 2020: गुरुवार शाम को सोने और चांदी के रेट में भारी गिरावट आई। इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव करीब 53 डॉलर गिरकर 1580 डॉलर पर पहुंच गया। चांदी का रेट 15.87 डॉलर पर आ गया।

इस कारण से MCX पर सोने का भाव 1200 रुपए गिरकर 42129 पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 1900 रुपए गिरकर 43930 रुपए पर आ गया। इसका असर शुक्रवार को हाजिर बाजार पर पड़ेगा।

अमेरिकी शेयर मार्केट में भारी गिरावट के कारण थोड़ी देर के लिए ट्रेडिंग रोक दी गई। नकदी की कमी पूरी करने और मार्जिन के कारण सोने, चांदी में गिरावट आ रही है। दूसरी तरफ यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में कटौती नहीं की है।

सोने और चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। दिल्ली के सराफा बाजार में गुरुवार को भी सोने और चांदी का भाव गिरा। जानिए 12 मार्च गुरुवार को देश के बड़े शहरों में सोने, चांदी का भाव कितना रहा।

कोरोना वायरस, शेयर मार्केट और डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल के कारण सोने और चांदी में गिरावट आ रही है। आज शेयर बाजार में सेंसेक्स 2900 प्वाइंट गिर गया।

दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव 215 रुपए गिरकर 44600 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी का भाव 312 रुपए गिरकर 46838 रुपए प्रति किलो रहा। बुधवार को भी दिल्ली में सोने का भाव 595 रुपए गिरा था।

न्यूयॉर्क में सोना हाजिर का भाव 1641 डॉलर पर है। वहीं चांदी का भाव 16.6 डॉलर पर चल रहा है। जानकारों के मुताबिक शेयर बाजार की गिरावट में खरीद के लिए निवेशक सोने, चांदी की बिकवाली कर बाजार में खरीद कर रहे हैं।

देहरादून में सोने का भाव 350 रुपए की गिरावट के साथ 44350 रुपए हो गया। वहीं चांदी का भाव 900 रुपए गिरकर 46500 रुपए पर आ गया। चेन्नई में 22 कैरेट सोने का भाव 42570 रुपए रहा। वहीं चांदी जेवराती का भाव 48900 रुपए रहा। इंदौर में सोने का भाव 42975 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 46050 रुपए प्रति किलो रहा।

चंडीगढ़ में जीएसटी बिल के साथ सोने का भाव 44450 रुपए रहा। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 41400 रुपए और 18 कैरेट का भाव 35000 रुपए रहा। चांदी जीएसटी बिल के साथ 47000 रुपए रही। गिन्नी का भाव 34000 रुपए रहा।

देश के अन्य शहरों में सोने, चांदी का भाव
शहर सोना चांदी
कपूरथला 42720 50000
गोरखपुर 43100 46800
रांची 42850 47800

आगरा 43000 46600
सीधी 43050 46300
खगड़िया 43050 46700

कासगंज 42800 46700
फरूखाबाद 43200 47000
कानपुर 43900 46250 (RTGS)

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular