Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Outlook 2019: सोने का भाव दिसंबर 2019 तक कहां जाएगा,...

Gold Price Outlook 2019: सोने का भाव दिसंबर 2019 तक कहां जाएगा, ये है 4 कमोडिटी एक्सपर्ट की राय

Gold Price Outlook 2019: सोने के भाव में बड़ी तेजी चल रही है। इस साल दिसंबर 2019 तक सोने और चांदी का भाव कहां तक जाएगा इस पर गोल्ड प्राइस टूडे ने 4 एक्सपर्ट से बातचीत की। आगे जानिए अंतरराष्ट्रीय स्तर, MCX और हाजिर बाजार में सोने, चांदी का रेट 2019 के अंत तक कहां जा सकता है।

5 जून को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए। इससे पहले यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने भी ऐसे ही संकेत दिए थे। अमेरिका में ब्याज दरें घटने का सीधा असर डॉलर पर पड़ेगा। इससे डॉलर कमजोर होगा। जिस कारण सोने में तेजी का माहौल रहेगा।

इंडिया निवेश में डायरेक्टर और कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन ने गोल्ड प्राइस टूडे को बताया कि दिसंबर तक MCX पर सोना 35 हजार रुपए से 36 हजार रुपए तक के लेवल दिखा सकता है। उन्होंने कहा कि चांदी के भाव में भी तेजी के संकेत है।

जैन के मुताबिक अगर चांदी का भाव 42500 रुपए प्रति किलो तक MCX पर गया तो ये फिर 45000 रुपए तक पहुंच जाएगी। उनके मुताबिक अगर अमेरिका और चीन के बीच कुछ सकारात्मक बातचीत होती है तो इससे चांदी का भाव भागेगा। चांदी का अधिकतर उपयोग इंडस्ट्री में होता है अगर अमेरिका चीन में समझौता हुआ तो चांदी की मांग बढ़ने की संभावना है।

रेलीगेयर कमोडिटीज की वाइस प्रेसीडेंट सुगंधा सचदेवा ने गोल्ड प्राइस का आउटलुक (Gold Price Outlook) बताते हुए कहा कि दिसंबर 2019 तक MCX पर सोने का भाव 35000 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जाने की संभावना है।

उनके मुताबिक अगर सोने के भाव ने 35000 का लेवल तोड़ा तो ये 37000 रुपए तक चला जाएगा। उनके मुताबिक फेडरल रिजर्व के दरों में कटौती करेगा जिसका असर सोने के भाव पर पड़ेगा।

सुगंधा के मुताबिक दिसंबर 2019 तक चांदी का भाव 41800 रुपए से 42000 रुपए प्रति किलो हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी चांदी की मांग बढ़ नहीं रही है। अगर चीन और अमेरिका में जी20 के दौरान कोई समझौता होता है तो इसका चांदी के भाव पर बड़ा असर पड़ेगा।

सोने, चांदी का कारोबार करते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें, मोदी सरकार करने वाली है ये काम

उन्होंने कहा कि चांदी में इंडस्ट्रियल मांग रहती है। अमेरिका और चीन में समझौता हुआ तो इसकी मांग बढ़ेगी जिसका असर कीमतों पर होगा और चांदी के भाव भी भागने की उम्मीद है। सुगंधा ने कहा कि इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड का स्पॉट रेट 1480 डॉलर तक 2019 के अंत में जा सकता है। वहीं चांदी का भाव 17.8 डॉलर से 18 डॉलर प्रति औंस के लेवल दिखा सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में कमोडिटी के डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक इस साल के अंत तक सोने का भाव MCX पर 36000 रुपए का स्तर छू सकता है। वहीं चांदी का भाव 39000 रुपए के लेवल दिखा सकता है।

आप टेलीग्राम ऐप पर हमारे चैनल से इस लिंक https://t.me/goldpricetodayindia के जरिए जुड़कर रोजाना सोने, चांदी के भाव और न्यूज का अपडेट पा सकते हैं।

गुप्ता के मुताबिक यूरोप और अमेरिका में ब्याज दरें घटने से सोने और चांदी की तेजी को बल मिलेगा। उनके मुताबिक अमेरिका और ईरान के तनाव का असर भी सोने के भाव पर पड़ेगा। गुप्ता के मुताबिक अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव 2019 के अंत तक 1440 डॉलर और चांदी का भाव 16.5 डॉलर प्रति औंस हो सकता है।

कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग में रिसर्च के हेड रवि सिंह के मुताबिक दिसंबर 2019 तक MCX पर सोने का भाव 34500 रुपए से 35000 रुपए तक जा सकता है। वहीं MCX पर चांदी का भाव 42000 रुपए प्रति किलो हो सकता है।

उनके मुताबिक इंटरनेशल लेवल पर सोने का भाव 1480 डॉलर प्रति औंस का लेवल छु सकता है। वहीं चांदी का भाव 16.20 डॉलर का स्तर दिखा सकती है। उनके मुताबिक चांदी के भाव अमेरिका और चीन की डील पर निर्भर करेंगे।

इंटरनेशनल भाव और MCX में तेजी का असर सोने और चांदी के हाजिर भाव पर भी पड़ेगा। ज्वेलर्स इन्हीं की चाल देखकर भाव तय करते हैं। इसलिए दिसंबर 2019 तक हाजिर बाजार में भी सोने और चांदी में तेजी के संकेत हैं। मुंबई के ज्वेलर कुमार जैन के मुताबिक हाजिर में दिसंबर 2019 तक सोने के भाव की रैंज 33000 से 35000 रुपए तक है।

नोट: ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो सबसे पहले हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर लें। इसके बाद अपना और अपने शहर का नाम हमें इस व्हाट्एप नंबर पर लिखकर भेजें। आप अपने शहर का सोने का भाव भी हमें व्हाटएसप कर सकते हैं। अपने सुझाव आप हमें goldkabhav@gmail.com पर भी ईमेल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular