Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: पहली बार सोने का रेट 47000 रुपए के पार,...

Gold Price Today: पहली बार सोने का रेट 47000 रुपए के पार, जानिए आज का भाव

Gold Price Today:सोने के भाव में धीरे-धीरे तेजी जारी है। इस हफ्ते सोने के रेट में लगातार तेजी आई है। MCX और IBJA के रेट के हिसाब से गुरूवार को भी सोने के रेट में तेजी आई। यहां जानिए आज का सोने, चांदी का रेट। MCX पर सोने का भाव 47 हजार के पार पहुंच गया।

IBJA के रेट के हिसाब से मुंबई में सोने का भाव 47000 रुपए के करीब पहुंच गया है। गुरूवार को 24 कैरेट सोने का भाव 392 रुपए तेज होकर 46928 रुपए हो गया। अब सोने का रेट 47000 रुपए से बस 72 रुपए ही दूर है।

इसी तरह 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 46740 रुपए पर पहुंच गया। 91.6 फीसदी शुद्धता वाले सोने का रेट 42986 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। आज चांदी के भाव में गिरावट देखी गई। चांदी का भाव 450 रुपए प्रति किलो गिरकर 43550 रुपए पर पहुंच गया।

ध्यान रहे पूरे देश में कोरोना वायरस के लॉकडाउन के कारण सराफा मार्केट बंद है। सिर्फ IBJA ही रेट जारी कर रहा है जिसके रेट को सरकारी मान्यता प्राप्त है। मुंबई में भी सराफा मार्केट बंद है।

विशेष सूचना: सुनार भाईयों कृपया 3 मई 2020 तक देशव्यापी लॉकडाउन का पालन जरूर करें।

MCX पर आज सोने का भाव 540 रुपए तेज होकर 47250 रुपए हो गया। वहीं चांदी का भाव 232 रुपए तेज होकर 44263 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ सोने और चांदी में और तेजी के संकेत मिल रहे हैं।

डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी से भी सोने का भाव तेज हुआ। पूरे विश्व में मंदी के खतरे के कारण इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने का भाव तेज हो रहा है। अमेरिका में आर्थिक आंकड़े भी खराब आ रहे हैं।

ABN एमरो ने 2020 की दूसरी तिमाही में सोने का अनुमान 1300 डॉलर से बढ़ाकर 1575 डॉलर कर दिया है। एसजीई पर गोल्ड का ट्रेडिंग वॉल्यूम सभी कॉन्ट्रैक्ट का मार्च में 72 फीसदी बढ़कर 9826 टन हो गया है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने का स्पॉट भाव 1724 डॉलर चल रहा है। वहीं चांदी का भाव 15.46 डॉलर पर चल रहा है।

एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आने वाले समय में MCX पर सोने का भाव 49000 से 50000 रुपए तक जा सकता है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular