Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price22 carat gold price today: दिल्ली में सोना हुआ सस्ता, आज इतना...

22 carat gold price today: दिल्ली में सोना हुआ सस्ता, आज इतना गिरा भाव

22 carat gold price, सोना भाव आज: सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। 11 मार्च 2020, बुधवार को देश के अलग-अलग शहरों में सोने, चांदी का क्या भाव है, नीचे जानिए।

बुधवार शाम को इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव गिरकर 1655 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। शाम को MCX पर सोने का भाव 129 रुपए की गिरावट के साथ 43611 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी के भाव में 178 रुपए की गिरावट के साथ 45944 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

होली के त्यौहार की दो दिनों की छुट्टी के बाद बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार खुला, बाजार खुलने के बाद सोने के भाव 595 रुपए घटकर 44,815 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए। चाँदी भी 1,200 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 47,150 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुँच गई। कासगंज में सोने का भाव 43000 रुपए और चांदी का भाव 47500 रुपए रहा।

बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों में अंतर्राष्ट्रीय बजारमे सोना-चांदी के भाव सुस्त रहे हैं, इसी सुस्ती का असर घरेलु बाजार में सोना चांदी के दामों पर दिख रहा है।

बीते कुछ दिनों पहले सोना-चांदी की कीमतों तेजी का दौर जारी था, इसी दौर में मुनाफावसूली का माहौल बना और सोमवार-मंगलवार को इंटरनेशनल मार्केट में सोना-चांदी के भाव मे गिरावट दर्ज की गई।

बुधवार को रातलाम में सोना 42950 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी 46600 रुपए प्रति किलो रुपए रही। जलगांव में सोना (ज्वेलरी) 42700रुपए और चांदी ज्वेलरी रही।

बुधवार को रांची में सोना (ज्वेलरी) 42950 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी (ज्वेलरी) 46600 रुपए प्रति किलो रुपए रही। सिवनी में सोने का भाव 44100 रुपए और चांदी का भाव47800 रुपए रहा।

सूरज चौहान के मुताबिक चंडीगढ़ में जीएसटी बिल के साथ सोमवार को सोने का भाव 44800 रुपए खुला। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 41800 रुपए रहा। चंडीगढ़ में 18 कैरेट सोने का भाव 35400 रहा।

बुधवार को चंडीगढ़ में 14 कैरेट सोने का भाव 28400 रुपए रहा। चांदी का भाव भाव 48000 रुपए रहा। गिन्नी का रेट 34400 रुपए रहा।

देहरादून में आज सुबह 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव जीएसटी के साथ 44700 रुपए खुला। वहीं चांदी का भाव जीएसटी के साथ 47750 रुपए खुला। 91.6 फीसदी सोने का भाव 41120 रुपए रहा। चांदी सिक्के का भाव 570 रुपए रहा।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular